रैन बसेरे का पुस्ता ढहा, सहमे परिवारों को किया गया शिफ्ट

उत्तराखंड-  मसूरी में वर्षा काल अपने चरम पर है। मानसून की बारिश ने चारों ओर कोहराम मचाया हुआ है। कहीं मकान की दीवारें ढह रहीं हैं तो कहीं व्यावसायिक भवनों को क्षति पहुंच रही है। मसूरी में स्थित रैन बसेरा भी भारी बारिश का शिकार हो गया है। बारिश से ढीली पड़ी जमीन ने रैन बसेरे के पुस्ते को ढहा दिया। पुस्ते के ढहने से वहां रह रहे लोग खौफ में आ गये। वहीं पुस्ता ढहने की सूचना पर नगर पालिका अधिकारी व अध्यक्ष मौके पर पहुंचे और रैन बसेरे में रह रहे परिवारों को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया। साथ ही जल्द ही पुस्ता निर्माण का कार्य शुरू करने को कहा।

पुस्ता ढहने पर परिवारों को किया शिफ्ट

मसूरी स्थित रैन बसेरे की यह घटना है, जिसका पुस्ता लगातार होती बारिश से ढह गया। इसकी सूचना मिलते ही वहां रह रहे परिवारों को तुरंत शिफ्ट किया गया। इसके साथ ही रह रहे लोगों ने इसके पुनः निर्माण को कहा जिससे रैन बसेरे को अधिक नुकसान से बचाया जा सके। घटना सुबह तीन बजे की है। जिसके बारे में स्थानीय लोगों ने बताया कि अचानक तेज आवाज से उनकी नींद खुली तो पता चला कि रैन बसेरे का पुस्ता ढह गया है। जिसके बाद इसकी सूचना दी गयी। रैन बसेरे से लोगों को हटाने के बाद पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया और जल्द ही इसे बनाने की बात कही।

About Post Author