मानसून सीजन के दौरान बढ़ रहे डेंगू के केस, अस्पताल में बढ़े अतिरिक्त बेड

उत्तराखंड-  मानसून सीजन के दौरान बढ़ती उमस से मच्छर जनित रोगों का खतरा भी बढ़ जाता है। मच्छर के काटने से डेंगू और चिकनगुनिया की बीमारी भी बढ़ने लगती है। यही हाल शहर का भी हो रहा है रोजाना डेंगू के मरीज अस्पतालों में आ रहे हैं जिससे अस्पतालों में भर्ती के लिए बेड की उपलब्धता की समस्या बढ़ गयी है। इसे देखते हुए दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में डेंगू के मरीजों को बेड उपलब्ध करवाने के लिए बेडों की संख्या को बढ़ाया गया है। इन मरीजों के लिए अलग से बेड की व्यवस्था की गयी है। पहले बेडों की संख्या तीस थी जो बढ़ते मरीजों को देखते हुए अब 60 कर दी गयी है।

रोज अस्पतालों में आ रहे नए डेंगू के मरीज

डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिले में अब तक डेंगू के 174 मरीज निकल चुके हैं। जिसने अस्पतालों की भी चिंता बढ़ा दी है। क्योंकि अस्पतालों में तय संख्या में ही डेंगू के मरीजों के बेड आरक्षित किए गए हैं लेकिन लगातार बढ़ते मरीजों की संख्या के कारण आरक्षित बेड कम पड़ने लगे हैं। इसको देखते हुए दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बेडों की संख्या को 30 से बढ़ाकर 60 कर दिया गया है। बेडों की संख्या बढ़ने से मरीजों को भी सुविधा हुई है।

About Post Author