राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर कसा तंज, ‘देश को पार्टी की चुनावी गारंटी पर भरोसा नहीं…’

KNEWS DESK- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार यानि आज जयपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा| उन्होंने कहा कि अपने पहले के वादों को पूरा करने में विफल रहने के बाद देश को पार्टी की चुनावी गारंटी पर भरोसा नहीं है|

प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजनाथ सिंह ने कहा कि एक तरफ अगर मोदी जी की गारंटी की बात करें तो भारत को उस पर भरोसा है| दूसरी तरफ देश को कांग्रेस की गारंटी पर भरोसा नहीं है क्योंकि उन्होंने उन्हें कई सपने दिखाए लेकिन उन्हें कभी पूरा नहीं किया| कई कांग्रेस नेता ऐसे हैं, जो अपनी पार्टी की गारंटी पर विश्वास नहीं करते| मोदी सरकार द्वारा उठाए गए महत्वपूर्ण कदमों की सराहना करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा- आपने नीति आयोग की रिपोर्ट देखी होगी, जिसमें कहा गया था कि 2014 के बाद 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आ गए| बैंकों के एनपीए रिकॉर्ड में गिरावट आई है| पहले यह लगभग 11.8% था, अब यह 3.1% के आसपास रह गया है|

‘2027 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवथा बनेगा भारत’ 

उन्होंने आगे कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत 5वीं अर्थव्यवथा बन गया है| अब अन्य देश भी मानने लगे हैं कि भारत 2027 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवथा बन जाएगा| देश का भविष्य उज्ज्वल है| पीएम मोदी दूर तक सोचते हैं|

About Post Author