IPL 2024: मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 29 रनों से दी मात, सीजन की पहली जीत की दर्ज

KNEWS DESK- आईपीएल 2024 के 20वें मैच में रविवार यानि आज मुंबई इंडियंस का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से हुआ| दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया| मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने 29 रनों से जीत दर्ज की|

दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया| मुंबई इंडियंस की टीम ने प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव किए थे| टीम में सूर्यकुमार यादव, रोमारियो शेफर्ड और मोहम्मद नबी को मौका मिला|

मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 234 रन बनाए| टीम की तरफ से रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 49 रन की पारी खेली| ईशान किशन ने 42 और कप्तान हार्दिक पांड्या ने 39 रन का योगदान दिया| आखिरी ओवरों में टिम डेविड ने 21 गेंदों पर 45 रन ठोके| वहीं, रोमारियो शेफर्ड ने सिर्फ 10 गेंदों पर 39 रन जड़े| जवाब में दिल्ली कैपिटल्स 20 ओवर में आठ विकेट पर 205 रन ही बना पाई और 29 रन से मैच हार गई|

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, डेवाल्ड ब्रेविस, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, पीयूष चावला, गेराल्ड कोएत्ज़ी, जसप्रित बुमरा, आकाश मधवाल, क्वेना मफाका

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन 

पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, जेक फ्रेजर मैकगर्क, अक्षर पटेल, सुमित कुमार, रसिख डार सलाम, एनरिक नॉर्टजे, ईशांत शर्मा, खलील अहमद

About Post Author