अल्लू अर्जुन ने ‘पुष्पा 2’ के टीजर रिलीज से पहले दिया बड़ा अपडेट

KNEWS DESK – साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 का फैन्स बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं| कल पुष्पा एक्टर अपना 42 वां जन्मदिन मना रहे हैं| इसी बीच अल्लू अर्जुन ने अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर कर पुष्पा 2 का बड़ा अपडेट शेयर किया है| जिसके कैप्शन में ‘हाई अलर्ट’ का मैसेज भी लिखा है|

Allu Arjun के बर्थडे पर फैंस को मिलेगी नई सौगात, Pushpa 2 को लेकर फैंस को मिलेगा रिटर्न गिफ्ट - pushpa 2 second teaser will be release on allu arjun birthday 8 april 2024

सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट 

अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 इसी साल 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है| फिल्म का फैन्स बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं| वहीं एक्टर अपने 42 वें जन्मदिन पर फैन्स के लिए एक सरप्राइज प्लान कर रहे हैं|

आलू अर्जुन ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर कर हाई अलर्ट का मैसेज दिया है| इस पोस्ट में उन्होंने फिल्म के सेट से एक बिहाइंड द सीन तस्वीर शेयर की है| फोटो के साथ उन्होंने हाई अलर्ट के साथ लिखा- ऑल सेट| तैयार हो जाइए क्योंकि ट्रेलर कल आ रहा है|

Pushpa 2

पुष्पा 2 एक पैन इंडिया फिल्म होने वाली है|जिसमें अल्लू अर्जुन रश्मिका मंदाना और फहद फासिल लीड रोल में हैं| साथ ही फिल्म में ब्रह्माजी, सुनील, अनसूया, जगदीश, धनंजय भी नजर आएंगे|

यह भी पढ़ें – आप नेता संजय सिंह ने दिल्ली शराब घोटाले में बीजेपी के शामिल होने का लगाया आरोप

About Post Author