राजस्थान : बीजेपी के प्रतिनिधिमंडल ने प्रियंका गांधी पर लगाया आरोप, कहा – ‘आचार संहिता का किया उल्लंघन’

KNEWS DESK –  केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के नेतृत्व में बीजेपी के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को  चुनाव आयोग से प्रियंका गांधी की शिकायत की। बीजेपी के प्रतिनिधिमंडल ने प्रियंका गांधी पर धार्मिक आधार पर चुनाव प्रचार करने का आरोप लगाया इस आधार पर आचार संहिता का उल्लंघन होने की बात कही| वहीं प्रियंका गांधी पर कार्रवाई करने की मांग की|  उन्होंने कहा कि धर्म के नाम पर एक बयान देकर चुनाव प्रचार किया था। इस मामलें मे चुनाव आयोग के सदस्यों से मुलाकात की|

मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने प्रियंका गांधी के बयान पर निशाना साधते हुए  कहा कि कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने 20 अक्टूबर को धर्म के नाम पर एक बयान देकर चुनाव प्रचार किया था। इस मामले में चुनाव आयोग के सदस्यों से मुलाकात कर शिकायत की गई है। कांग्रेस नेता प्रियंका ने आदर्श आचार संहिता और आरपी अधिनियम दोनों का उल्लंघन किया है। भारत के निर्वाचन आयोग से पूछना चाहते हैं कि क्या प्रियंका गांधी वाड्रा आदर्श आचार संहिता से ऊपर हैं?चुनाव आयोग से उसके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करते हैं। आगे कहा कि धार्मिक भावना से कोई प्रचार नहीं किया जा सकता है। यह प्रचार नहीं है बल्कि दुष्प्रचार है। हम प्रियंका गांधी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करते हैं।

प्रियंका गांधी से मांगा जवाब

मंत्री मेघवाल ने कहा कि राजस्थान में ट्रैक्टर से एक आदमी को कुचल दिया गया, उनको वहां पर जाना चाहिए। यूपी में हुए रेप की घटना पर तो उनके घर चली जाती हैं, और आगे कहा कि आज की घटना पर प्रियंका गांधी को जवाब देना चाहिए|

About Post Author