प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर कसा तंज, कहा- ‘शिवराज नहीं बनेंगे CM क्योंकि पीएम मोदी को उनका नाम लेने में भी शर्म आती है’

KNEWS DESK- मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने एक रैली के दौरान बीजेपी और सीएम शिवराज पर जमकर निशाना साधा| उन्होंने कहा- इस बार शिवराज सिंह चौहान सीएम नहीं बन पाएंगे| वो इसलिए क्योंकि आज कल पीएम मोदी को शिवराज सिंह चौहान का नाम लेने में भी शर्म आती है|

प्रियंका गांधी ने कहा, शिवराज अब मुख्यमंत्री नहीं बनने वाले| उन्होंने प्रधानमंत्री को सलाह के तौर पर कहा- मैं प्रधानमंत्री मोदी से उम्र और अनुभव दोनों में छोटी हूं लेकिन ये कहना चाहूंगी कि अपने 50 मिनट के भाषण में वो 48 बार कांग्रेस का नाम लेते हैं| अगर इतना नाम उन्होंने विकास का लिया होता तो बेहतर होता|

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव ने महिला आरक्षण पर भी बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि महिला आरक्षण को बहुत पहले ले आना चाहिए था, जिसे अब लागू किया जा रहा है| महिला आरक्षण बिल का मतलब क्या है जब 10 साल तक उन्हें अधिकारी ही नहीं मिलेगा| प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रदेश में 18 साल में 250 से ज्यादा घोटाले हुए हैं| ये लोग केवल भ्रष्टाचार में लिप्त हैं| परिस्थिति यह है कि जनता का खा रहे हैं लेकिन जनता का काम नहीं कर रहे| यहां क्यों नहीं पड़ती ईडी की रेड? यहां तो भगवान के साथ भी भ्रष्टाचार हो रहा है| उन्होंने युवाओं से कहा कि इस देश की आंधी इस देश का युवा है, अब समय आ गया है जागने का|

About Post Author