प्री-मानसून पंजाब में दे सकता है बहुत जल्द दस्तक

KNEWS DESK… पंजाब के अधिकतर क्षेत्रों में आमजन को भीषण गर्मी से जूझना पड़ रहा है। राज्य के कुछ क्षेत्रों में थोड़ी बारिश होने से लोगों को राहत तो मिल ही गई है। अगर प्री-मानसून की बात करें तो 26 से 28 जून तक यह दिल्ली में दाखिल हो जाएगा। जिसके बाद फिर पंजाब का नम्बर आएगा।

दरअसल आपको बता दे किं जुलाई के पहले सप्ताह के अन्त में मानसून के आने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि बिपरजाॅय तूफान के चलते मानसून की रफ्तार में कमी आ गई थी। जानकारी के लिए बता दें कि विगत 14 वर्षों में 6 बार ऐसा हुआ है जब मानसून ने समय से पहले दस्तक दी है।  मौसम विभाग की माने तो 24 जून से 29 जून तक पंजाब में बारिश हो सकती है। जिसके लिए यैलो अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभआग के अनुसार कल मुकाबले आज तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हो सकती है। राज्य में सबसे ज्यादा तापमान फरीदकोट का 43.6 डिग्री सेल्यियस रहा। लेकिन अधिकतर जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से कम रहा लेकिन उमस भरी गर्मी ने लोगों के हाल खराब कर दिए।

यह भी पढ़ें… उत्तर प्रदेश में मानसून की हुई एंट्री,26 जून तक भारी बारिश की चेतावनी

About Post Author