गाय से पंगा लेना शख्स को पड़ा भारी, वायरल हुआ वीडियो

KNEWS DESK : जानवरों में से गाय सबसे सबसे शांत और सीधा रहने वाला पालतू पशु है|जब कोई इन्हें परेशान करता है यह तब भी कुछ नहीं कहती हैं|लेकिन कभी-कभी ये आक्रामक होकर पलटवार करती हैं| तब इनका वार सहना बहुत मुश्किल होता है|इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है|जिसमें एक  शांत गायया को परेशान करना व्यक्ति को पड़ गया भारी…चलिए बताते हैं पूरा मामला

वायरल वीडियो में देखा गया है कि एक शख्स गाय को रोकने की कोशिश कर रहा है| एक बार गुस्से में शख्स ने उसपर लात मारी| लेकिन फिर भी जब गाय नहीं रुकी| तो शख्स ने उसकी पूँछ पकड़ी और घुमाने लगा| उसने सोचा कि पूँछ पकड़कर वो गाय को कंट्रोल कर लेगा| लेकिन गाय तो अचानक से आक्रामक में आ गई| जब शख्स उसे परेशान करता रहा तभी  गाय ने अपनी पूछ को छुड़ाकर उस शख्स को दौड़ा लिया|

गाय का पलटवार देखते ही वहां मौजूदा लोग हैरान हो गए|गाय ने पहले उस व्यक्ति को जमीन में पटक दिया|फिर अपनी सींग से उस शख्स पर हमला किया|वीडियो में शख्स अपने आप को बचाता नजर आ रहा है|लेकिन गाय इतनी ज्यादा गुस्से में है कि वो उस शख्स को छोड़ने का नाम ही नहीं ले रही है|जब व्यक्ति ने भागने की कोशिश की तो गाय ने उसे घसीटा और उसके ऊपर चढ़ गई| वहां मौजूदा लोग डर के मारे चिल्लाने लगे उन लोगों को गाय का इतना भय हो गया कि वो उसे बचाने की कोशिश भी नहीं कर रहे|

इस वायरल वीडियो को ट्विटर पर @ExtremeFaiIs नाम के एक अकाउंट से शेयर किया गया है|वीडियो को अबतक 13 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है|लोगों ने गाय का रिएक्ट देखकर काफी कमेंट्स किए हैं| एक यूजर ने लिखा,  जानवरों के साथ किसी भी तरह से दुर्व्यवहार नहीं किया जाना चाहिए| दूसरे यूजर ने लिखा कि मैं बहुत खुश हूं कि इस आदमी के साथ ऐसा हुआ| सभी यूजर्स ने गाय के आक्रामक को सही करार दिया है|

About Post Author