पहलवानों के समर्थन में आई मायावती

KNEWS DESK…. जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने वाले पहलवानों के समर्थन में बसपा प्रमुख मायावती आई।

दरअसल आपको बता दें कि लगातार पिछले एक महिने से जंतर-मंतर पर धरना  प्रदर्शन कर रहे भारतीय कुश्ती संघ के पहलवानों के समर्थन में आई बसपा सुप्रीमों मायावती ट्वीट करते हुए कहा कि विश्व कुश्ती में भारत का नाम रोशन करने वाली भारतीय बेटियां कुश्ती फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रमुख पर शोषण का आरोप लगा रही हैं।

मायावती ने आगे कहा कि उनके गंभीर आरोपों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर आंदोलन करने को मजबूर हैं। इन बेटियों को न्याय दिलाने के लिए केंद्र सरकार को जरूर आगे आना चाहिए।

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे खिलाड़ियों को रविवार को पुलिस ने जबरन हटा दिया था। साथ ही उनके तंबू भी उखाड़ दिए थे।

प्रदर्शन कर रही महिला खिलाड़ियों ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह पर शोषण का आरोप लगाया है। उसके खिलाफ केस दर्ज हो चुका है पर अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

यह भी पढ़ें…जंतर-मंतर : प्रदर्शन कर रहे पहलवानों का कहना है, ‘नए संसद भवन के पास करेंगे अपनी ‘महिला महापंचायत’

यह भी पढ़ें… जंतर-मंतर: कल रात आए आंधी तूफान से पहलवानों की रात हुई काली…. रेसलर साक्षी मलिक से मिली जानकारी

About Post Author