शराब नीति मामला: केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ इंडिया गठबंधन 31 मार्च को निकालेगा महारैली

KNEWSDESK- जब से शराब नीति मामले में दिल्ली के  मुख्यमंत्री केजरीवाल की गिरफ्तारी हुई है। तब से ही इस मामले में इंडिया गठबंधन एक जुट दिखाई दे रहा है। इसी को देखते हुए दिल्ली में रविवार को इंडिया गठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई इसमें ये ऐलान किया गया कि  केजरीवाल की गिफ्तारी के विरोध में  31 मार्च को इंडिया गठबंधन की रामलीला में रैली होगी। उन्होंने कहा कि उनके पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अपराधी जैसा व्यवहार किया जा रहा है।

मंत्री गोयल राय ने नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा  कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तानाशाही कर रहे हैं। यही वजह है कि वे लोग 31 मार्च की सुबह 10 बजे रामलीला मैदान में महारैली का आयोजन करेंगे, जो लोग संविधान से प्यार करते हैं, उनको इस बात से नफरत है। देश के पीएम केंद्रीय एजेंसियों का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। मौजूदा समय में समूचे विपक्ष को खत्म करने और खरीदने की कोशिश हो रही है।

मंत्री गोयल राय ने कहा  कि इंडिया गठबंधन के नेताओं पर फर्जी मुकदमा लगाया जा रहा है. आप के कार्यलय को पुलिस छावनी में तबदील कर दिया गया है और उनके पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अपराधी जैसा व्यवहार किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी का खाता भी सील कर दिया गया और वह इसी वजह से प्रचार नहीं कर पा रही है. आज जब दिल्ली के मुख्यमंत्री को गिरफ्तार किया जा सकता है। तब ये लोग कुछ भी कर सकते हैं।

आवाज़  बुलंद करने का आह्वान

अरविंदर सिंह लवली मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि  ने   कि विपक्ष को समान मौके नहीं दिए जा रहे हैं। कांग्रेस के खातों पर रोक हैं। मुख्यमंत्रियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। यही वजह है कि 31 मार्च की महारैली राजनीतिक नहीं बल्कि देश के लोकतंत्र को बचाने और केंद्र के खिलाफ आवाज़ बुलंद करने का आह्वान है।

About Post Author