अयोध्या नगरी में आकर मन खुश हुआ- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

KNEWS DESK- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ राम लला के दर्शन करने के लिए अयोध्या पहुंचे। अपने अयोध्या दौरे को लेकर मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा, “इस अयोध्या नगरी में आकर के मन प्रसन्न हुआ है कि इससे पहले कभी भी दर्शन किए थे, रामलला के तो टेंट में किए थे। अब दिव्य और भव्य मंदिर में दर्शन करने वाले हैं।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि निश्चित रूप से अपने आपको अभिभूत मान रहे हैं। इतना बड़ा काम हुआ है और हम रामलला के दर्शन एक बहुत दिव्य मंदिर में कर पाएंगे। देश के यशास्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को बहुत-बहुत धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने इस देश नहीं दुनिया के सबसे बड़े इस सांस्कृतिक महत्व वाले केंद्र को इतना विशाल राम लला का मंदिर बनकर तैयार हुआ है।”

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ दोपहर करीब एक बजे राम मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे और शाम 5:30 बजे तक जयपुर वापस आ जाएंगे।

ये भी पढ़ें-   OSCAR 2024 WINNERS LIST : क्रिस्टोफर नोलन की ओपेनहाइमर ने जीते 7 अवॉर्ड, जानें विनर्स के नाम

About Post Author