OSCAR 2024 WINNERS LIST : क्रिस्टोफर नोलन की ओपेनहाइमर ने जीते 7 अवॉर्ड, जानें विनर्स के नाम

KNEWS DESK – हर साल की तरह इस साल भी दुनियाभर की कई फिल्मों और एक्टर एक्ट्रेसेस ऑस्कर अवॉर्ड को पाने की रेस में शामिल थे| यूएस अकैडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने इस बार के ऑस्कर विनर्स का ऐलान कर दिया है| आपको विनर्स की पूरी लिस्ट बताते हैं|

96th Academy Awards: Oppenheimer Wins 7 Oscars, Poor Things Bags 4; Check  Full List Of Winners | Movies News | Zee News

ऑस्कर अवॉर्ड 

साल 2024 में ऑस्कर अवॉर्ड इवेंट का आयोजन लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में हुआ, जहां बेस्ट फिल्म, बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेसेस समेत अलग-अलग कई केटेगरीज अवॉर्ड दिए गए| ऑस्कर में क्रिस्टोफर नोलन की ओपेनहाइमर ने अपना जलवा बिखेरा है|

OSCAR 2024 WINNERS LIST

इवेंट में क्रिस्टोफर नोलन की ओपेनहाइमर ने अपना जलवा बिखेरा है| ‘ओपेनहाइमर’ के टोटल 13 नॉमिनेशंस थे, जिनमें से फिल्म ने 7 अवॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं|

बेस्ट फिल्म – ओपेनहाइमर

बेस्ट एक्टर – किलियन मर्फी (ओपेनहाइमर)

बेस्ट डायरेक्टर- क्रिस्टोफर नोलन (ओपेनहाइमर)

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर- रॉबर्ट डॉनी जूनियर (ओपेनहाइमर)

बेस्ट फिल्म एडिटिंग- जेनिफर लेम (ओपेनहाइमर)

बेस्ट सिनेटोग्राफी- ओपेनहाइमर

बेस्ट ओरिजिनल स्कोर- ओपेनहाइमर

बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस – ड वाइन जॉय रैंडोल्फ (द होल्डओवर्स)

बेस्ट एक्ट्रेस- एमा स्टोन (पुअर थिंग्स)

बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग- वाट वाज आई मेड फॉर (बार्बी)

बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म- द जोन ऑफ इंटेरेस्ट (यूके की फिल्म)

बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन- होली वाडिंगटन (पुअर थिंग्स फिल्म के लिए)

प्रोडक्शन डिजाइन- जेम्स प्राइज और शोना हेथ (पुअर थिंग्स फिल्म के लिए)

ओरिजिनल स्क्रिनप्ले- जस्टिन ट्रेट और ऑर्थर हरारी (एनाटॉमी ऑफ ए फॉल फिल्म के लिए)

बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स- गॉडजिला माइनस वन

डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म- द लास्ट रिपेयर शॉप

बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म- 20 डेज इन मरियोपोल

लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म- द वंडरफुल स्टोरी ऑफ हेनरी शुगर

बेस्ट साउंड- द जोन ऑफ इंटेरेस्ट

टू किल अ टाइगर को नहीं मिला ऑस्कर 

झारखंड में हुए रेप पर बनी फिल्म टू किल अ टाइगर नॉमिनेटेड हुई थी| जोकि बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म केटेगरीज में शामिल थी| हालांकि फिल्म ऑस्कर अवॉर्ड जीतने में नाकामयाब रही|  ये अवॉर्ड ’20 डेज इन मरियोपोल’ फिल्म के नाम हुआ|

यह भी पढ़ें – लोकसभा चुनाव के लिए टीएमसी ला रही बाहर से उम्मीदवार- बीजेपी सांसद दिलीप घोष

About Post Author