‘भाईचारा ऑन टॉप…’, मैक्सटर्न के साथ लड़ाई के बाद सोशल मीडिया पर एल्विश यादव ने लिखा, लड़ाई हुई खत्म

KNEWS DESK- बिग बॉस OTT 2 के विनर एल्विश यादव यूट्यूबर मैक्सटर्न संग मारपीट को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं| इस मामले को लेकर एल्विश यादव के खिलाफ FIR तक दर्ज कराई गई है| वहीं इतने लड़ाई-झगड़े के बाद एल्विश यादव और मैक्सटर्न उर्फ़ सागर ठाकुर एकसाथ नजर आए हैं| एल्विश ने मैक्सटर्न संग सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की है|

बीती शाम बिग बॉस OTT 2 के विनर एल्विश यादव ने यूट्यूबर मैक्सटर्न उर्फ़ सागर ठाकुर के साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक तस्वीर शेयर की है| तस्वीर शेयर करते हुए एल्विश ने कैप्शन भी दिया है, जिसमें लिखा कि भाईचारा ऑन टॉप| तस्वीर देखने के बाद ये तो साफ हो गया है कि दोनों के बीच अब दोस्ती हो गई है|

वहीं मैक्सटर्न सागर ठाकुर ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एल्विश यादव संग तस्वीर शेयर की है| अपने पोस्ट में मैक्सटर्न ने एल्विश संग अपनी एक पुरानी तस्वीर और एक नई तस्वीर शेयर की है|

बता दें कि एल्विश यादव और मैक्सटर्न एक दूसरे को 2021 से जानते हैं| वहीं यूट्यूबर एल्विश यादव ने मैक्सटर्न के साथ काफी मारपीट की थी| इस वारदात का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया था| इसको लेकर मैक्सटर्न ने यूट्यूबर के खिलाफ FIR तक दर्ज कराई थी लेकिन दोनों की साथ में तस्वीर देखने के बाद लग रहा है कि लड़ाई अब खत्म हो चुकी है|

About Post Author