सीएम अरविंद केजरीवाल के रोड शो में आप कार्यकर्ताओं का हुजूम

देहरादून पहुंचे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के रोड शो में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। केजरीवाल करीब 11 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे थे। यहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया, यहां से वह सीधा बीजापुर गेस्ट हाउस पहुंचे और कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इसके बाद केजरीवाल और कर्नल कर्नल अजय कोठियाल ने घंटाघर स्थित इंद्रमणि बडोनी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। केजरीवाल दून में घंटाघर से दिलाराम चौक तक देवभूमि संकल्प यात्रा निकाली, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उमड़े।

चुनाव की रणनीति पर चर्चा की और  फीड बैक

इसके बाद उन्होंने सर्वे चौक स्थित आईटीडीआर ऑडिटोरियम में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव की रणनीति पर चर्चा की और  फीड बैक लिया। इसके बाद घंटाघर स्थित स्व. इंद्रमणि बडोनी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दिलाराम चौक तक रोड शो शुरू किया। इस दौरान रोड शो में कार्यकर्ताओं की जबरदस्त भीड़ उमड़ पड़ी।

About Post Author