शराब नीति मामला: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली हाईकोर्ट में दाखिल की याचिका

KNEWSDESK –    उन्होंने शराब नीति मामले में अपनी गिरफ्तारी और पीएमएलए कोर्ट को चुनौती देने के लिए  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। और 24 मार्च को सुनवाई का अनुरोध किया है। इस याचिका में कहा है कि उनकी गिरफ्तारी और रिमांड आदेश दोनों अवैध हैं।

केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद उनकी पत्नी ने उनका संदेश पढ़ा था। उन्होंने कहा था कि  उनकी जिंदगी का प्रत्येक क्षण देश की सेवा के लिए समर्पित रहा है। ईडी की हिरासत से दिए एक संदेश में दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी जेल उन्हें अंदर नहीं रख सकती है और वह जल्द ही लौटेंगे।

दिल्ली हाईकोर्ट में अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी हुई है। अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री पद पर बने रहना एक चुनौती है क्योंकि 22 मार्च को सुरजीत सिंह ने एक जनहित याचिका दायर की। इस याचिका में अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री पद से हटाने की मांग की गई थी। केंद्र सरकार, दिल्ली सरकार और उपराज्यपाल के प्रधान सचिव से यह बताने के लिए कहा जाए कि किस अधिकार के तहत केजरीवाल मुख्यमंत्री के पद पर बने हुए हैं।

21 मार्च को हुए थे गिरफ्तार

आपको बता दें कि ईडी ने 21 मार्च को दो घंटे की पूछताछ करने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। अरविंद केजरीवाल ने अपनी याचिका को वापस ले लिया। ये याचिका गिरफ्तारी को चुनौती देने के लिए दायर की गई थी। आगे बढ़ें तो  ईडी ने केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया। इसके बाद कोर्ट ने  ईडी को छह दिनों के लिए रिमांड मिल गई।

About Post Author