छत्तीसगढ़: बूथ विजय अभियान भाजपा शहर मण्डल की बैठक में शामिल हुए कांग्रेस और निर्दलीय पार्षद

रिपोर्ट:विकास सोनी

कवर्धा- बूथ विजय अभियान के तहत स्थानीय जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा शहर मंडल की बैठक सम्पन्न हुई| बैठक में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष अशोक साहू, पूर्व विधायक मोतीराम चंद्रवंशी, नगर पालिका कार्यवाहक अध्यक्ष मनहरण कौशिक, भाजपा मंडल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी की उपस्थिति में राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र से सांसद प्रत्याशी संतोष पांडे को भारी बहुमत से विजय दिलाने का संकल्प कार्यकर्ताओं ने लिया । बूथ विजय अभियान के तहत प्रत्येक बूथ में जाकर लाभार्थी संपर्क एवं प्रत्येक बूथ पर घर- घर झंडा लगाने के संदर्भ में व्यापक रणनीति पर चर्चा हुई|

इस अवसर पर वार्ड नं 13 से कांग्रेस पार्षद महिमा राजेश गुप्ता एवं निर्दलीय वार्ड 11 से पार्षद जानकी कपिल जायसवाल ने भाजपा की रीति नीति और मोदी के कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा में प्रवेश किया| उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं जिला अध्यक्ष अशोक साहू ने पार्षदों को गमछा पहनाकर भाजपा प्रवेश कराया।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा- बीजेपी में कमल का निशान ही हमारा प्रत्याशी होता है| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन 10 वर्षों में जो कार्य किये हैं, उनसे भी बड़े कार्य आगामी वर्षों में होंगे। केंद्र में मोदी सरकार ने 370 अनुच्छेद हटाया, CAA ट्रिपल तलाक जैसे कानून बनाये| वहीं दूसरी ओर गरीबों को पक्का मकान, शौचालय और किसानों को कृषक सम्मान निधि जैसे लाभ सीधे हितग्राहियों तक पहुचाये। मोदी के अबकी बार 400 पार के संकल्प को पूरा करना हम सब कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है और अधिक परिश्रम के साथ चुनावी रण में हमें उतरना है|

वहीं पूर्व विधायक मोतीराम चंद्रवंशी एवं भाजपा जिला अध्यक्ष ने आगामी चुनाव के मद्देनजर बूथ स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों को विस्तार से कार्यकर्ताओं के समक्ष रखा। बैठक में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता गण मौजूद रहे। सभी ने अबकी बार 400 पार के नारे को धरातल में कर दिखाने का संकल्प लिया। बूथ विजय अभियान के तहत 30 मार्च से घर घर झंडा लगाकर चुनाव समर में उतरेंगे।

कार्यक्रम में जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष रामकुमार भट्ट, महामंत्री संतोष पटेल, पूर्व पालिका अध्यक्ष अनिल सिंह, भाजपा उपाध्यक्ष जसविंदर बग्गा, पूर्व उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता, कोषाध्यक्ष रूपेश जैन, गणेश तिवारी, मधु तिवारी, सतविंदर पाहुजा, मंडल महामंत्री रिंकेश वैष्णव, उपाध्यक्ष श्रीकान्त उपाध्याय, सालिक निर्मलकर, गोपाल साहू, भगवनंती अहिरवार, पार्षद पवन देवांगन, प्रमोद शर्मा,अनिल साहू, देवा साहू, अजय गुप्ता, डॉ कपिल चंद्रवंशी, रामकुमार ठाकुर दाऊ, राजेन्द्र सलूजा, सुशील तिवारी, जसवंत छाबड़ा, सुनील ठाकुर सहित सभी शक्तिकेन्द्र के प्रभारी, संयोजक, बूथ अध्यक्ष ,बूथ सचिव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About Post Author