बागपत : डीएम ने परिवहन विभाग कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, अधिकारियों के नदारद होने पर जताई नाराजगी

रिपोर्ट-कुलदीप पंडित

बागपत। बागपत डीएम ने परिवहन विभाग कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कोई भी अधिकारी अपने कार्यालय में मौजूद ना मिलने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की, और सभी कर्मचारियों का वेतन रोक दिया। डीएम के निरीक्षण के दौरान परिवहन विभाग के कर्मचारियों में हड़कंप मचा रहा। डीएम ने परिवहन विभाग में बड़ी गड़बड़ी के आशंका जताते हुए जांच के आदेश दिए हैं।

दरअसल पूरा मामला बागपत जनपद के परिवहन कार्यालय का है। जहां बागपत डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कोई भी अधिकारी अपने कार्यालय में नहीं मिला। जिसके बाद डीएम ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की ओर अनुपस्थित मिलने वाले कर्मचारियों का वेतन रोक दिया। डीएम ने परिवहन विभाग में भ्रष्टाचार की आशंका जताते हुए पूरे मामले में जाँच के आदेश दिए हैं।

बागपत डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि लगातार भ्रष्टाचार की शिकायतें मिल रही थी। जिसके बाद कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया है। डीएम के निरीक्षण के दौरान परिवहन विभाग के कर्मचारियों में हड़कंप मचा रहा। डीएम का कहना है कि सरकार की मंशा के अनुरूप ही सभी कार्यालयों में काम कराया जाएगा। किसी भी व्यक्ति को रिश्वत देकर काम कराने की आवश्यकता नहीं है। लाइसेंस के नाम पर कोई भी व्यक्ति, परिवहन विभाग में आकर रिश्वत ना दें, सभी का काम शांतिपूर्ण और नियमों के अनुरूप किया जाएगा। डीएम बागपत जितेंद्र प्रताप सिंह ने सभी कर्मचारियों और अधिकारियों से अपनी ड्यूटी में किसी भी तरह की कोताही न बरतने की बात कही है।

About Post Author