मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली समेत इन राज्यों में अगले दो दिनों तक हो सकती है बारिश

KNEWS DESK… देश की राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश हो रही है। जिससे की लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल रही है। वहीं अभी भी देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी का कहर जारी है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर भारत में अभी भी चिलचिलाती धूप से लोग बेहाल रहने वाले हैं।

दरअसल आपको बता दें कि मौसम विभाग के मुताबिक आज के दिन यानी 20 जून को दिल्ली में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इसके साथ ही तेज हवाओं के साथ दिनभर बारिश की संभावना जताई जा रही है। 22 जून से तापमान में बढ़ोत्तरी भी हो सकती है। वहीं अगर उत्तर प्रदेश की बात करें तो उत्तर प्रदेश भषण गर्मी की चपेट में रहेगा। हालंकि बीती रात से मौसम में कुछ बदलाव जरूर आया है। जिससे मेगलवार की सुबह सुबहावनी देखने को मिली है।

मौसम विभाग के मुताबिक इन राज्यों में बारिश हो सकती है। असम, सिक्किम, उप-हिमालयी, पश्चिम मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल में बारिश की संभावना है। इसके अलावा  तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, केरल और पश्चिमी हिमालय में एक या दो स्थानों पर भारी बारिश के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

About Post Author