दुल्हन ने स्केटिंग पहनकर किया कुछ ऐसा स्टंट, देखकर लोग हुए हैरान

KNEWS DESK-  सोशल मीडिया पर तो कुछ न कुछ वायरल होता रहता है लेकिन शादी फंक्शन वाले वीडियोज सोशल मीडिया पर ज्यादा पसंद किए जाते हैं| यह वीडियोज चाहे बच्चा हो या बूढ़ा सब उम्र के लोग देखना पसंद करते हैं| शादी में लोग दूल्ह की एंट्री, यारों का ग्रुप डांस, दुल्हन की एंट्री ऐसे खास मौके पर ज्यादा एन्जॉय करते हैं| ऐसे ही खास अवसर का ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है| जिसमें दुल्हन सौ आसमान गाने पर डांस करती दिख रही है| अब आप सोच रहे होंगे कि डांस तो आजकल सभी ब्राइड करती हैं लेकिन आपको बता दें कि इस दुल्हन ने कुछ अनोखे स्टाइल में डांस किया|

वायरल वीडियो में दुल्हन 15 किलो का लहंगा पहने बेहतरीन डांस करती दिख रही है| हैरानी कर देने वाली बात तो यह है कि दुल्हन के पैरों में हील्स या फिर शूज होने की जगह स्केटिंग हैं| हील्स में ही डांस करना लड़कियों के लिए मुश्किल हो जाता है लेकिन ये दुल्हन ने स्केटिंग पहनकर जबरदस्त डांस किया|वीडियो शेयर करते हुए  कैप्शन में लिखा है कि अमरीन (दुल्हन) ने कहा कि मैं साहिल भगत (दूल्हा) को सरप्राइज देना चाहती हूं क्योंकि उन्हें मालूम है कि मैं स्केट करती हूं लेकिन उन्होंने कभी मुझे परफॉर्म करते नहीं देखा| क्या आपको लगता है कि मैं इस संगीत के लहंगे में ट्राई कर सकती हूं? हमने कहां-हां, हम इसे पूरा करवाएंगे| हम वादा करते हैं कि जब आप संगीत में ऐसा करते हैं तो आप सहज सुंदर और शानदर दिखें|

https://www.instagram.com/reel/CtjeX12ISR4/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MzRlODBiNWFlZA==

वीडियो को अधिक से अधिक शेयर किया जाता है| कई लोग तो दुल्हन की जमकर तारीफ कर रहे हैं लेकिन कुछ लोगों को ये बिल्कुल भी पसंद नहीं आया| एक यूजर ने लिखा कि ऐसे स्टंट से बचा जा सकता है क्योंकि ये काफी खतरनाक हो सकता है| एक अन्य यूजर ने लिखा कि मैं उस 20 किलो के लहंगे में बिना स्केटिंग पहने भी गिर जाऊंगी और ये महिला तो इसमें स्केटिंग के साथ डांस कर रही है|

About Post Author