अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जसपुर में विशाल शोभायात्रा का किया गया आयोजन, हजारों पुरुष महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर लिया हिस्सा

रिपोर्ट – अज़हर मलिक

जसपुर – 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर में श्री राम जी की मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया है जिसको लेकर पूरे देश में लोगों  मे उत्साह है वहीं पूरा देश राममय हो गया है उसी क्रम में जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर नगर में विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया|

जय श्री राम के नारों से गूंज उठा पूरा क्षेत्र

बता दें कि आज जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर नगर में विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों पुरुष महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया पूरा क्षेत्र जय श्री राम के नारों से गूंज उठा| वहीं देश भर में ये एक उत्सव की तरह मनाया जा रहा है और अगर बात करी  जाए तो साल में दूसरी दीपावली आगामी 22 जनवरी को मनाई जाएगी|  घ -घर दीपक जलाए जाएंगे साथ ही क्षेत्र के सभी मंदिरों की साफ सफाई और उनकी सजावट भी कराई जा रही है| वहीं शोभा यात्रा में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा भी पहुंचे।

About Post Author