भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी की बस के सामने भीड़ ने लगाये मोदी-मोदी के नारे, कांग्रेस नेता ने किया रिएक्ट

KNEWS DESK- कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली जा रही है| इन दिनों यह यात्रा असम से गुजर रही है| वहीं इसी क्रम में आज राज्य के सोनितपुर जिले में भारी भीड़ ने राहुल गांधी की बस को रोक लिया तो कांग्रेस नेता बस से नीचे उतर आए लेकिन उनकी सुरक्षा में तैनात जवानों ने राहुल को वापस बस में बैठने के लिए कहा| वहीं इस भीड़ में मौजूद लोगों ने मोदी-मोदी के नारे लगाए|

राहुल गांधी ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया| पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- सबके लिए मोहब्बत की दुकान खुली है| जुड़ेगा भारत, जीतेगा हिन्दुस्तान| कांग्रेस नेता ने एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें देखा जा सकता है कि लोगों की भारी भीड़ राहुल की बस के साथ- साथ चल रही है| ये देखकर राहुल गांधी बस से नीचे उतरे लेकिन सुरक्षा में तैनात जवानों ने उन्हें वापस बस में बैठने के लिए कहा|

आपको बता दें कि भीड़ में शामिल लोगों के हाथ में बीजेपी के झंडे भी नजर आ रहे थे| भीड़ में शामिल कुछ लोग राहुल गांधी की बस के सामने भी आ गए| इसके बाद राहुल ने बस से नीचे उतरने का फैसला लिया| उन्होंने कहा कि बस रोको| फिर वह बस से उतर गए|

कांग्रेस नेता ने दावा किया कि यात्रा को कवर कर रहे एक व्लॉगर का कैमरा, बैज और अन्य उपकरण छीन लिए गए| पार्टी की सोशल मीडिया टीम के सदस्यों के साथ भी मारपीट की गई| उन्होंने कहा कि हमने पुलिस को सूचित किया और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभी घटनास्थल पर हैं|

वहीं, कांग्रेस ने दावा किया कि सोनितपुर में पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश की कार और भारत जोड़ो न्याय यात्रा के कैमरा क्रू पर हमला किया गया है| जयराम रमेश ने कहा कि सोनितपुर के जुमुगुरीघाट में मेरी गाड़ी पर अनियंत्रित भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ ने हमला किया था और विंडशील्ड पर लगे भारत जोड़ो न्याय यात्रा के स्टिकर भी फाड़ दिए थे| उन्होंने पानी फेंका और भारत जोड़ो न्याय यात्रा के विरोध में नारेबाजी की लेकिन हमने संयम बनाए रखा और तेजी से आगे बढ़ गए| उन्होंने असम के सीएम पर आरोप लगाते हुए कहा कि निस्संदेह ये असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा हैं जो ये सब करवा रहे हैं| उन्होंने कहा कि हम डरेंगे नहीं, संघर्ष करते रहेंगे|

About Post Author