जनपद में फैला डेंगू का आतंक, नये मरीजों की संख्या बढ़ी

मरीजों की संख्या में लगातार हो रहा इजाफा

अमरोहा-  जनपद को अभी कोरोना संकट से उबरे एक माह भी नहीं बीता कि इधर डेंगू मरीजों के बढ़ते हुये ग्राफ ने एक बार फिर जिले के स्वास्थय विभाग  को चिंता में डाल दिया है। जनपद में लगातार डेंगू मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जनपद में लगातार बढ़ रहे बुखार पीड़ितो की जाँच में मच्छर से होने वाली जानलेवा बीमारी डेंगू की पुष्टि हो रही है।  सरकारी  आँकड़ो के मुताबिक जनपद में अब  तक पा़जिटिव डेंगू मरीजों की संख्या बढ़्कर 14 हो गयी है।

क्या कहते हैं सरकारी आकड़े

जनपद के जिला अस्पताल के सरकारी आँकड़ो के मुताबिक बीते 12 दिनों में 3620 बुखार के मरीज मिल चुके हैं जिनमें 700 से अधिक मरीजों में डायरिया व टायफाइड की पुष्टि हुई है। उधर डेंगू के साथ साथ मलेरिया के मरीजों की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है। जिले मेंं मलेरिया के अब तक 17 मरीजों की पुष्टि हुई है। उधर सरकारी अस्पताल के साथ ही जनपद के प्राइवेट अस्पतालों में भी मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है, जो कि स्वास्थ विभाग के लिये चिन्ता का सबब हेै।

 

About Post Author