घोषणाओं का वादा, जनता का इरादा ?

उत्तराखंड डेस्क रिपोर्ट , उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों में 19 अप्रैल को होने वाले मतदान से पहले कांग्रेस पार्टी ने अपना मेनिफेस्टो जारी कर दिया है। कांग्रेस के घोषणापत्र में पार्टी ने 10 न्याय और 25 गारंटियों का वादा किया है। इसके तहत हिस्सेदारी न्याययुवा न्यायनारी न्यायकिसान न्यायश्रमिक न्यायसंविधानिक न्यायआर्थिक न्यायराज्य न्यायरक्षा न्यायपर्यावरण न्याय शामिल है। कांग्रेस ने अपने इस मेनिफेस्टो के जरिए हर वर्ग को साधने की कोशिश की है। इसके साथ ही बेरोजगार युवाओं को रोजगार और महिला सशक्तिकरण पर भी ध्यान दिया है। कांग्रेस ने जनता से वादा किया है कि कांग्रेस की सरकार बनने पर एक ओर जहां गरीब लड़कियों को लाख रुपये सालाना मदद दी जाएगी. तो वहीं केंद्र की सरकारी नौकरियों में भी महिलाओं के लिए 50 फीसद तक आरक्षण की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा युवाओं के लिए पहली नौकरी पक्की देने का भी वादा कांग्रेस ने किया है। वहीं उत्तराखंड कांग्रेस अब जनता के बीच पार्टी के मैनिफेस्टो को लेकर जाकर कांग्रेस को जीताने की अपील करेगी। वही एक ओर जहां कांग्रेस ने अपना मैनिफेस्टो जारी कर जनता के बीच इस मैनिफेस्टो को ले जाने की तैयारी शुरू कर दी है। तो वहीं दूसरी ओर उत्तराखंड में भाजपा ने भी अपने संकल्प पत्र पर कार्य शुरू कर दिया है। इसके तहत पार्टी को उत्तराखंड से 70 हजार से अधिक सुझाव मिले हैं। इनमें से 40 फीसदी केंद्र सरकारजबकि 60 फीसदी सुझाव राज्य सरकार से जुड़े हुए हैं। सवाल ये है कि क्या जनता कांग्रेस के मैनिफेस्टो पर भरोसा करेगी 

 

लोकसभा चुनाव की घड़ी नजदीक आते ही भाजपा कांग्रेस ने अपने अपने मैनिफेस्टो पर कार्य शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में कांग्रेस ने लंबे मंथन के बाद शुक्रवार को पार्टी का मेनिफेस्टो जारी कर दिया है। कांग्रेस ने इस मेनिफेस्टो को न्याय पत्र का नाम दिया है। कांग्रेस के घोषणापत्र में पार्टी ने 10 न्याय और 25 गारंटियों का वादा किया है। इसके तहत हिस्सेदारी न्याययुवा न्यायनारी न्यायकिसान न्यायश्रमिक न्यायसंविधानिक न्यायआर्थिक न्यायराज्य न्यायरक्षा न्यायपर्यावरण न्याय शामिल है। कांग्रेस ने अपने इस मेनिफेस्टो के जरिए हर वर्ग को साधने की कोशिश की है। इसके साथ ही बेरोजगार युवाओं को रोजगार और महिला सशक्तिकरण पर भी ध्यान दिया है। वहीं राज्य की जनता ने चुनाव और मैनिफेस्टो पर भी अपनी राय दी है।

 

आपको बता दें कि कांग्रेस ने अपने मैनिफेस्टों में जनता से वादा किया है कि कांग्रेस की सरकार बनने पर एक ओर जहां गरीब लड़कियों को लाख रुपये सालाना मदद दी जाएगी. तो वहीं केंद्र की सरकारी नौकरियों में भी महिलाओं के लिए 50 फीसद तक आरक्षण की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा युवाओं के लिए पहली नौकरी पक्की देने का भी वादा कांग्रेस ने किया है। वहीं उत्तराखंड कांग्रेस अब जनता के बीच पार्टी के मैनिफेस्टो को लेकर जाकर कांग्रेस को जीताने की अपील करेगी। वही भाजपा कांग्रेस के इन वादों को हवा हवाई बता रही है, भाजपा का कहना है कि जनता सिर्फ मोदी की गारंटी पर ही भरोसा करेगी आपको बता दें कि भाजपा भी अपने संकल्प पत्र पर कार्य कर रही है। इसके तहत पार्टी को उत्तराखंड से 70 हजार से अधिक सुझाव भी मिले हैं।

 

कुल मिलाकर चुनाव की घड़ी नजदीक आते ही जनता को लुभाने के लिए राजनीतिक दलों ने अब घोषणाओं की बारिश शुरू कर दी है। कांग्रेस ने अपने मैनिफेस्टों के जरिए हर वर्ग को साधने की कोशिश की है। विशेषकर युवाओं और महिलाओँ पर कांग्रेस का अधिक फोकस है सवाल ये है कि क्या मैनिफेस्टों में किए सभी वादे कांग्रेस पूरा करेगी। क्या जनता कांग्रेस के मेनिफेस्टों पर अपनी मुहर लगाएगी, देखना होगा कांग्रेस के बाद भाजपा अपने मेनिफेस्टो का क्या कुछ खास करती है।

 

 

 

About Post Author