राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राजस्थान विधानसभा को पहली बार किया सम्बोधित

KNEWS DESK… राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राजस्थान के दौरे पर पहुंची। जहां पर द्रौपदी मुर्मू ने पहली बार राजस्थान की विधानसभा को सम्बोधित किया। इससे पहले विधानसभा पहुंचने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने राष्ट्रपति का स्वागत किया।

दरअसल आपको बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राजस्थआन विधानसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि ‘राजस्थान के लिए यह विशेष गौरव की बात है कि वर्तमान संसद के दोनों सदनों की अध्यक्षता राजस्थान विधानसभा के पूर्व विधायकों द्वारा की जा रही है। उपराष्ट्रपति के रूप में राज्यसभा के अध्यक्ष जगदीप धनखड़ जी तथा लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला जी राजस्थान में विधानसभा सदस्य रह चुके हैं।’ मैं राजस्थान के समग्र विकास तथा राज्य के सभी निवासियों के स्वर्णिम भविष्य की मंगलकामना करती हूं। स्वाभिमान के लिए संग्राम करने की भावना राजस्थान की धरती के लोगों में कूट-कूट कर भरी हुई है। यही भावना राजस्थान के गौरवशाली इतिहास का आधार रही है। जनजातियों सहित राजस्थान के सभी समुदायों के लोगों ने देशप्रेम के अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किए हैं।’

‘जयपुर कॉलम’ राष्ट्रपति भवन के प्रांगण की शोभा बढ़ाता है-द्रौपदी मुर्मू

द्नेरौपदी मुर्मू ने आगे कहा कि ‘राष्ट्रपति भवन के निर्माण में लगे अधिकांश पत्थर राजस्थान से ही गए थे। राष्ट्रपति भवन के सुंदर निर्माण में राजस्थान के अनेक कारीगरों का परिश्रम और कौशल शामिल है। ‘जयपुर कॉलम’ राष्ट्रपति भवन के प्रांगण की शोभा बढ़ाता है। अतिथि को देवता समझने की भारतीय भावना का बहुत अच्छा उदाहरण राजस्थान के स्नेही लोग प्रस्तुत करते हैं। राजस्थान में लोकप्रिय गीत ‘पधारो म्हारे देस’ में अभिव्यक्त अतिथि सत्कार की भावना को यहां के लोगों ने अपने व्यवहार में ढाला है।’

यह भी पढ़ें… राजस्थान: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राजस्थान विधानसभा को कल सम्बोधित करेंगी

 जनप्रतिनधि को मैं और मेरा नहीं, हमारा सोचना चाहिए-राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

जानकारी के लिए बता दें कि राष्ट्रपति ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि ‘जनप्रतिनिधि सदन में क्या बोलता है, यह कभी-कभी अखबारों से पता लगता था, आज सब कुछ लाइव चलता है। हमारे चाल-चलन, आचार-विचार जनता के लिए होने चाहिए। जनप्रतिनधि को मैं और मेरा नहीं, हमारा सोचना चाहिए। क्योंकि विधायकों को अब मैं और मेरा से ऊपर ऊठना होगा और प्रदेश व जनता के लिए सोचना चाहिए।’

राष्ट्रपति खाटूश्याम के भी करेंगी दर्शन

जानकारी के लिए बता दें कि मुर्मू राजस्थान के प्रसिद्ध खाटूश्याम मंदिर भी जाएंगी। जहां वह भगवान खाटूश्याम के दर्शन करेंगी। ऐसे में सीकर जिले में भी राष्ट्रपति के आगमन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई थी। शहर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

About Post Author