उत्तराखंड: भाजपा संभाग कार्यालय पहुंचे सुरेश जोशी, कहा – “भाजपा के आगे किसी पार्टी का दम नहीं जो टिक सके”

रिपोर्ट – दीपक अधिकारी

हल्द्वानी –  भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी आज उधमसिंह नगर की नैनीताल लोकसभा सीट के भाजपा संभाग कार्यालय पहुंचे| जहां उन्होंने पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि भाजपा के आगे किसी पार्टी का दम नहीं जो टिक सके, पूरा प्रदेश भाजपा मय है और पांचों लोकसभा सीट भाजपा के खाते में ही आकर गिरेंगी।

देशभर में चल रहा मोदी मैजिक 

आपको बता दें कि भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी आज उधमसिंह नगर की नैनीताल लोकसभा सीट के भाजपा संभाग कार्यालय पहुंचे और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते हुए एक पत्रकार वार्ता करते हुए बोले कि देशभर में मोदी मैजिक चल रहा है| पीएम मोदी के कार्यकाल से जनता संतुष्ट है और वहीं इस बार भी जनता मोदी के नाम पर ही वोट करेगी और भाजपा को बंपर वोटों से विजयी बनाएगी।पांचों लोकसभा सीट भाजपा के खाते में

वहीं उन्होंने कहा कि सीएम के दौरों से मिले फीडबैक के अनुसार जनता ने भाजपा को जिताने का मन बना लिया है और अब हम पूरी तरह आश्वस्त हैं। भाजपा के आगे किसी पार्टी का दम नहीं जो टिक सके| पूरा प्रदेश भाजपा मय है और पांचों लोकसभा सीट भाजपा के खाते में ही आकर गिरेंगी।

About Post Author