उत्तर प्रदेश: केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने जनसभा को किया संबोधित, कहा -“भ्रष्टाचारी अखिलेश यादव पहले अपने….”

रिपोर्टर – अश्विनी मिश्र 

उत्तर प्रदेश – चंदौली के सांसद व भाजपा प्रत्याशी तथा भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडे अपने प्रचार प्रसार में जोर शोर से जुटे हुए है साथ ही उन्हें लोगों का जन समर्थन भी मिल रहा है। इसी दौरान धानापुर थाना क्षेत्र के जिंगुतर गढ़ गांव में नुक्कड़ जनसभा के माध्यम से लोगों से वादे नहीं कार्य पर वोट मांगा।

खुद ही भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबे हुए

आपको बता दें इस दौरान उन्होंने अखिलेश यादव द्वारा भाजपा को भ्रष्टाचारी पार्टी के सवाल पर कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष खुद ही  भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबे हुए हैं उनको बचकानी भाषाओं का प्रयोग नहीं करना चाहिए, पहले वह अपने होटलों का हिसाब दें उसके बाद दूसरों को भ्रष्टाचारी कहे।

लोग गंदगी से निकलने की कोशिश नहीं कर रहे

समाजवादी पार्टी पर प्रहार करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह लोग गंदगी से निकलने की कोशिश नहीं कर रहे हैं और अभी भी गुंडई और गलत क्रियाकलाप है। उन्होंने इसारे में ही मुख्तार अंसारी का प्रमाण देते हुए कहा कि जो व्यक्ति 20 रोगों से ग्रसित था और जेल में मौत हो जाने के बाद उसका मुद्दा बनाकर अपनी कमियों को उजागर कर रहे हैं।

विकास कार्यों के बल पर जनता से वोट मांग रहे

डॉ. महेंद्र नाथ पांडे तीसरी बार हैट्रिक लगाने के लिए जी जान से जुट गए हैं और इस बार अपनी जीत का रिकॉर्ड बनाने में लगे हुए हैं। अपने किए गए विकास कार्यों के बल पर जनता से वोट मांग रहे हैं। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि अन्य पार्टियों की सरकारों व भाजपा के सरकार का तुलनात्मक अध्ययन करिए, अभी तक के राजनीति में लोग वादों पर वोट मांगते थे नरेंद्र मोदी की ऐसी पहली सरकार है जो अपने किए गए कार्यों पर वोट मांग रही है।

About Post Author