राजस्थान: पूर्व कांग्रेस पार्षद तोफानी यादव सहित कई कांग्रेसजनों ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता

रिपोर्ट – सुनील  शर्मा 

राजस्थान – विराटनगर पालिका क्षेत्र में पूर्व कांग्रेस पार्षद सहित विभिन्न जनों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। विराट नगर के विभिन्न स्थानों पर ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया|

आपको बता दें कि विराटनगर विधायक कुलदीप धनखड़ व भाजपा के वरिष्ठ नेता गोपी राम चोरिया के मार्गदर्शन में पूर्व पार्षद तोफानी यादव सहित घूणीलाल यादव, पूर्व शिक्षक नेता अमरनाथ यादव, रामोतार यादव, सुलतान यादव, कमलेश यादव, इन्सान यादव, अमीलाल यादव, लक्ष्मण यादव, बाबूलाल कुम्हार, विक्रम कुम्हार निर्मल सैनी, सचिन सैनी, शंकर कुम्हार, मोहित कुम्हा, राधेश्याम स्वामी, हनुमान सिंह व कई लोगों को भाजपा के लोकप्रिय प्रत्याशी राव राजेन्द्र सिंह व विधायक कुलदीप धनखड़ ने भाजपा परिवार में सम्मलित किया।

इस मौके पर हेमन्त निर्मल (भाजला जिला)महामंत्री) सुरेश बादलीवास (भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश खोला (ईकाइ अध्यक्ष, यादव महासभा) रामचन्द्र यादव, अर्जुनलाल गोपाल शर्मा, शिवराम गुर्जर नन्द‌किशोर छींपा, सत्यनारायण सैनी (मण्डल महामंत्री) सहित कई भाजपा नेता उपस्थित थे।

About Post Author