मणिपुर में नए डीजीपी की नियुक्ति, पी डोंगल को हटाकर राजीव सिंह को किया गया नियुक्त

KNEWS DESK- तीन दिन के दौरें पर गृहमंत्री अमित शाह मणिपुर पहुंचे हैं और इसी बीच मणिपुर में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है| 1993 बैच के आईपीएस अफसर राजीव सिंह को राज्य का नया डीजीपी नियुक्ति किया गया है| आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गई है|

वहीं, पुलिस बल के प्रमुख पी डोंगेल को ओएसडी (गृह) के रूप में ट्रांसफर कर दिया गया। मणिपुर में भड़के दंगों के बीच यह प्रशासनिक फेरबदल काफी मायने रखता है। राज्य की ओर से एक आदेश जारी करते हुए इस बात की जानकारी दी गई है।

सूत्रों के मुताबिक भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी राजीव सिंह को मणिपुर राज्य की मौजूदा सुरक्षा स्थिति को संभालने के लिए डीजीपी के पद पर नियुक्त किया गया है| एक आधिकारिक आदेश के मुताबिक केंद्र सरकार ने हाल ही में त्रिपुरा कैडर से मणिपुर आए आईपीएस अधिकारी राजीव सिंह को राज्य का डीजीपी नियुक्त किया है| केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश के मुताबिक सिंह की नियुक्ति तीन साल के लिए होगी| गृह मंत्रालय ने सीआरपीएफ को सिंह को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त करने का भी निर्देश दिया है ताकि वह अपना नया कार्यभार ग्रहण कर सकें|

सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों ने बताया कि तीन मई को हिंसा शुरू होने के बाद से अब तक संघर्ष में 80 लोगों की जान चली गई है| मणिपुर में मेइती समुदाय द्वारा अनुसूचित जनजाति (एसटी) दर्जे की मांग के विरोध में तीन मई को पहाड़ी जिलों में ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ के आयोजन के बाद जातीय हिंसा भड़क गई थी|

 

About Post Author