Wrestlers protest : नरेश टिकैत ने बुलाई खाप पंचायत, सलाह-मशविरे के बाद ही होगा फैसला

KNEWS DESK : सोरम में बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों के मुद्दे पर आज एक बड़ी खाप पंचायत हो रही है| जिसमें शरण सिंह के खिलाफ विवाद की रणनीति पर निर्णय लिया जा सकता है|

भारतीय किसान यूनियन के नेता और खाप चौधरी नरेश टिकैत ने पहलवानों के मुद्दे पर आज यानी 1 जून को मुजफ्फरनगर के सोरम में महापंचायत बुलाई है| इस महापंचायत में चार राज्यों के खाप चौधरी शामिल हुए हैं| पंचायत में पहलवानों के आंदोलन को लेकर बड़े फैसले लिए जा सकते हैं| टिकैत ने कहा, सलाह-मशविरे के बाद ही कोई फैसला होगा|

खाप के चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि बृजभूषण सिंह का तो जेल जाना बनता है, उसने कई अपराध किए हैं| सरकार उनका साथ दे रही है| दिल्ली पुलिस ने तो पहलवानों पर भी केस कर रखे हैं| उन्होंने आगे कहा, 5 दिन बाद कुछ भी हो सकता है| हमने कई नेताओं से बात की है, संजीव बालियान से बात की है| हमें ये भी देखना है कि पहलवान कोई गलत कदम न उठाएं|

दरअसल, प्रदर्शन कर रहे पहलवान मंगलवार (30 मई) को अपने मेडलों को गंगा में विसर्जित करने के लिए हरिद्वार पहुंचे लेकिन आखिरी समय में वो ऐसा नहीं कर पाए| किसान नेता नरेश टिकैत ने हर की पौड़ी पर पहुंचकर पहलवानों को समझाया, उनसे 5 दिन का समय मांगा| पहलवानों ने अपने मेडल नरेश टिकैत को सौंप दिए|

 

About Post Author