मध्य प्रदेश: पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान का निशाना, बोले- ‘पीएम मोदी के खिलाफ गलत शब्दों का इस्तेमाल करना विपक्षी गुट का चरित्र…’

KNEWS DESK- मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार यानि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ गलत शब्दों के लिए राहुल गांधी और उनकी पार्टी के नेताओं पर टिप्पणी की।

शिवराज सिंह चौहान की टिप्पणी कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बीते रविवार को ये कहने के बाद आई है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी “ईवीएम, ईडी, सीबीआई और आयकर” के बिना लोकसभा चुनाव नहीं जीत पाएंगे।

भोपाल में मीडिया कर्मियों से बातचीत में पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पीएम मोदी जैसे नेता जो ‘विकसित भारत’ के लिए लगातार मेहनत कर रहे हैं। उनके खिलाफ इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल करना कांग्रेस और विपक्षी गुट इंडिया के चरित्र को दिखाता है।

उन्होंने कहा कि एक बात मैं पूछना चाहता हूं, देश भी जानना चाहता है, पीएम मोदी जी दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता जनता के दिलों में बसते हैं। देश उनका पूरा परिवार है| उनके खिलाफ राहुल जी की पार्टी के नेता आपत्तिजनक बयान देते हैं। ये भारत की संस्कृति नहीं है। प्रधानमंत्री के पद पर आसीन एक ऐसे नेता जो विकसित भारत का निर्माण कर रहे हैं| सारी दुनिया जिसका सम्मान करती है, उनके खिलाफ नित्य असभ्य शब्दों का इस्तेमाल, क्या यही कांग्रेस और इंडिया गठबंधन का चरित्र है|

पूर्व सीएम ने आगे कहा- कांग्रेस के नेता लगातार पार्टी छोड़ रहे हैं। इससे ये अब सिद्ध हो रहा है कि कांग्रेस में अब कोई नेतृत्व नहीं बचा। कांग्रेस की सर्वोच्च नेता श्रीमति सोनिया गांधी जी ने लोकसभा का चुनाव क्यों नहीं लड़ा। जनता के बीच से चुन कर जाने की हिम्मत क्यों नहीं उठाई। इसका जबाव भी जनता चाहती है। उनको इन प्रश्नों के उत्तर देना चाहिए|

About Post Author