तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद आप नेता संजय सिंह पहुंचे बाराबंकी के देवा शरीफ, पत्नी संग मजार पर चढ़ाई चादर, मांगी दुआ

रिपोर्ट- मो0 रज़ी सिद्दीकी 

बाराबंकी – तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह बाराबंकी पहुंचे। यहां संजय सिंह ने अपनी पत्नी के साथ देवा शरीफ मजार पर पहुंच कर सूफी संत हाजी वारिस अली शाह की मजार पर चादर चढ़ाई और दुआ मांगी। इस दौरान संजय सिंह मीडिया से नहीं मिले और मजार पर चादर चढ़ाने के बाद बाराबंकी से निकल गए।

Day after release from jail, Sanjay Singh offers prayers at Delhi templeकथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में  गए थे जेल

आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह तिहाड़ जेल से रिहा हो गए हैं। उन्हें शराब घोटाले में 6 महीने बाद जमानत मिली है। सांसद संजय सिंह दिल्ली के कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में जेल गए थे। वह 6 महीने से तिहाड़ जेल में बंद थे। अब 6 महीने बाद संजय सिंह को जमानत मिली है। संजय सिंह की रिहाई पर उनकी पत्नी अनीता ने खुशी जाहिर की थी।

इस सूफी संत की मजार पर खत्म हो जाती है हिंदू-मुस्लिम का भेद, जमकर मनाई जाती है होली-दिवालीदर्शन करने पहुंचे देवा शरीफ 

तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद सांसद संजय अपनी पत्नी अनीता के साथ बाराबंकी के प्रसिद्ध कौमी एकता की मजार देवा शरीफ दर्शन करने पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी पत्नी के साथ सूफी संत हाजी वारिस अली शाह की मजार पर चादर चढ़ाई और दुआ मांगी। इस दौरान संजय सिंह मीडिया से नहीं मिले और मजार पर चादर चढ़ाने के बाद बाराबंकी से निकल गए।

About Post Author