सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में दिल्ली में आज पीएम आवास का घेराव करेगी AAP, सुरक्षा कारणों से लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन किए गये बंद

KNEWS DESK – दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आप कार्यकर्ता और नेता आज प्रधानमंत्री आवास का घेराव करेंगे| इस दौरान सुरक्षा कारणों को देखते हुए लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन गेट नंबर – 3 और केंद्रीय सचिवालय स्टेशन का गेट नंबर- 5 अगले आदेश आने तक के प्रवेश और निकास पूरी तरह से बंद रहेगा | वहीं राष्ट्रीय राजधानी के कई अन्य रास्तों की भी सुरक्षा कड़ी करने साथ धारा 144 भी लागू कर दी गयी है |

ईडी और मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन 

बता दें कि शराब घोटाले में गिरफ्तार सीएम केजरीवाल के मुद्दे पर ईडी और मोदी सरकार के खिलाफ लगातार AAP प्रदर्शन कर अपना विरोध प्रकट कर रही है| इसी के चलते आज आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा पीएम आवास का घेराव किया जायेगा|

दिल्ली पुलिस ने कार्यकर्ताओं को नहीं दी परमिशन

इस प्रोटेस्ट के चलते दिल्ली के सात, लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन गेट नंबर – 3 और केंद्रीय सचिवालय स्टेशन का गेट नंबर- 5 अगले आदेश आने तक के लिए बंद कर दिया गया है| इस दौरान लोगों का आन जाना पूरी तरह से बंद रहेगा| हालांकि दिल्ली पुलिस ने आम आदमी के कार्यकर्ताओं को किसी भी तरह की प्रोटेस्ट की परमिशन नहीं दी है |

About Post Author