भाषण देते समय अचानक बेहोश होकर गिरे नितिन गडकरी, पोस्ट शेयर कर दिया हेल्थ अपडेट

KNEWS DESK- महाराष्ट्र के यवतमाल में केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी भाषण के दौरान अचानक मच पर गिर पड़े| वहीं मौजूद लोगों ने उन्हें उठाया और फिर तुरंत इलाज के लिए लेकर गये|

वहीं अब नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर अपना हेल्थ अपडेट दिया है| पोस्ट में लिखा कि पुसद, महाराष्ट्र में रैली के दौरान गर्मी की वजह से असहज महसूस हुआ था लेकिन अब पूरी तरह से स्वस्थ हूं और अगली सभा में सम्मिलित होने के लिए वरूड के लिए निकल रहा हूं| आपके स्नेह और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद|

नितिन गडकरी के साथ ऐसा पहली बार नहीं हुआ है| साल 2018 में महाराष्ट्र के अहमदनगर में एक कार्यक्रम के दौरान भी वो अचानक मंच पर बेहोश होकर गिर गए थे| उस वक्त महाराष्ट्र के तत्कालीन राज्यपाल विधासागर राव उनके साथ मौजूद थे| गवर्नर ने ही उन्हें स्टेज पर संभाला| उस समय कहा गया था- शुगर लेवल कम होने की वजह से नितिन गडकरी को चक्कर आया| इसके पहले भी एक रैली में उनकी तबीयत बिगड़ी थी| मालूम हो कि नितिन गडकरी अपना वजन घटाने के लिए ऑपरेशन करवा चुके हैं|

आपको बता दें कि केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी नागपुर लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी हैं, वो यहां से तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं| गडकरी के खिलाफ कांग्रेस के विकास ठाकरे मैदान में हैं| नागपुर सीट पर पहले चरण में मतदान हो चुका है|

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.