गोंडा पुलिस ने जानलेवा हमला करने के दो आरोपी किए गिरफ्तार, कब्जे से चाकू और दो मोबाइल फोन बरामद

रिपोर्ट – मोहसिन खान 

उत्तर प्रदेश – पुलिस अधीक्षक गोंडा विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी गोण्डा राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी करनैलगंज चन्द्रपाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में कटराबाजार पुलिस द्वारा जानलेवा हमला करने के 2 वांछित अभियुक्तों जिनके नाम छन्नू उर्फ निर्भयराम, संजय पाण्डेय को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 1 नाजायज चाकू व 2 मोबाइल फोन बरामद किया गया।

घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 08.04.2024 को निवेदक ममता पुत्री रामगोपाल निवासी पिपरीमांझा थाना कटराबाजार जनपद गोंडा द्वारा थाना कटरा बाजार पर लिखित तहरीर दी गयी कि उनके भाई अजय को दिनांक 07.04.2024 की रात्रि विपक्षी छन्नू उर्फ निर्भयराम द्वारा जान से मारने की नियत से गले में चाकू से वार कर दिया था। तहरीर पर थाना कटराबाजार में सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत हुआ था। जिसकी विवेचना उ0नि0 संतोष कुमार सिंह द्वारा की जा रही थी। विवेचना के दौरान दोषी पाए गए  2 आरोपी अभियुक्तों छन्नू उर्फ निर्भयराम, संजय पाण्डेय को गिरफ्तार कर उनके कब्जे व निशानदेही से 1 नाजायज चाकू व 2  मोबाइल फोन बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना कटराबाजार पुलिस द्वारा विधिक कार्रवाई की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्तगण
01. छन्नु उर्फ निर्भयराम पुत्र कृष्णा प्रसाद निवासी ग्राम पिपरीमाँझा थाना कटरा बाजार जनपद गोण्डा।
02. संजय पाण्डेय पुत्र रामसोहबत उर्फ ननके निवासी ग्राम पिपरीमाँझा थाना कटरा बाजार जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग
01. मु0अ0सं0-112/24, धारा 307,120बी भादवि व 4/25 आर्म्स एक्ट थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम
01. प्र0नि0 संजय कुमार गुप्ता
02. उ0नि0 पेशकार यादव
03. हे0कां0 इन्द्रपाल सिंह
04. हे0कां0 सौरभ पाण्डेय

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.