राजनाथ सिंह ने MS धोनी से की राहुल गांधी की तुलना, कहा- ‘राजनीति में सर्वश्रेष्ठ फिनिशर हैं वो…’

KNEWS DESK- देश में इन दिनों IPL खेले जा रहे हैं| हाल ही में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने IPL और मैच फिक्सिंग की बात करते हुए बीजेपी पर तंज कसा था| वहीं अब राजनाथ सिंह ने पलटवार करते हुए राहुल गांधी की तुलना महेंद्र सिंह धोनी से की है|

राजनाथ सिंह ने मध्यप्रदेश के सीधी जिले में एक चुनावी रैली के संबोधन के दौरान कहा कि मुझे कभी-कभी हैरानी होती है कि ऐसा क्यों हो रहा है? मैं इस निष्कर्ष पर पहुंचता हूं| क्रिकेट में सबसे अच्छा फिनिशर MS धोनी है| यदि कोई मुझसे पूछेगा कि भारतीय राजनीति में सबसे अच्छा फिनिशर कौन है, तो मेरा जवाब होगा- राहुल गांधी| यही वजह है कि कई नेताओं ने कांग्रेस छोड़ दी है|

क्रिकेट में धोनी की तरह राजनीति में राहुल गांधी हैं सर्वश्रेष्ठ फिनिशर',  चुनावी रैली में राजनाथ सिंह ने कसा तंज - Like Dhoni in cricket Rahul Gandhi  best finisher ...

उन्होंने कहा- भाजपा जाति, पन्थ और मजहब की राजनीति नहीं करती| हम इंसाफ और इंसानियत की राजनीति करते हैं| मुस्लिम, सिक्ख, इसाई पारसी, जो भारत का नागरिक है, वो भारत का नागरिक ही रहेगा|  राजनाथ ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए आगे कहा कि राजनीति तथ्यों के आधार पर करनी चाहिए| जनता की आंखों में धुल झोंककर नहीं लेकिन यह हरकत बराबर उनके द्वारा की जा रही है|

About Post Author