लोकसभा चुनाव 2024: जेएसी और मुस्लिम फ्रंट ने इंडिया गठबंधन से की मांग, कांग्रेस को पत्र लिख कहा – “दक्षिण में 10 उम्मीदवार उतारें”

KNEWSDESK-  लोकसभा चुनाव का ऐलान हो गया है, 7 चरणों में चुनाव होने हैं। ऐसे में सारी पार्टियां उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर रही हैं।  इसी बीच लोकसभा चुनाव में  मुस्लिम जेएसी गुंटूर और मुस्लिम यूनाइटेड फ्रंट ने इंडिया गठबंधन से 50 मुस्लिम उम्मीदवार को टिकट देने की डिमांड रखी है। ये बात कांग्रेस केअध्यक्ष को पत्र लिख कर कही है। उन्होंने कहा कि  कांग्रेस की 27 मुस्लिम सांसद हैं। विपक्षी दलों को यह देखना चाहिए कि इस बार के लोकसभा चुनाव में 50 मुस्लिम कैंडिडेट जीत कर आएं।

मोहम्मद कलीम ने अफसोस जताते हुए लिखा कि 27 राजनीतिक दलों के गठबंधन से बने I.N.D.I.A. गठबंधन ने अब तक पर्याप्त मात्रा में मुस्लिम समुदाय से उम्मीदवार नहीं उतारे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आंध्र प्रदेश को छोड़कर दक्षिण भारत के अधिकतर राज्यों में विपक्षी दलों का गठबंधन मजबूत स्थिति में है। इस वजह से दक्षिण भारत में कांग्रेस को कम से कम 10 मुस्लिम उम्मीदवार उतारने चाहिए।

क्षेत्रीय दलों को तर्जी

आपको बता दें कि  लोकसभा की 543 सीटों पर चुनाव होने हैं। ऐसे में कांग्रेस ने 52 सीटों पर जीत हासिल की थी। 2024 में कांग्रेस ने विपक्षी दलों को मिलाकर इंडिया गठबंधन बनाया है। वहीं ऐसा बताया जा रहा है कि  कांग्रेस के बड़े नेता चुनाव मैदान में उतरना नहीं चाहते हैं।  यही वजह है कि कांग्रेस ने मध्यप्रदेश में 5 विधायकों को लोकसभा प्रत्याशी बनाया है। उत्तरप्रदेश में आएं तो यहां पर कांग्रेस की 80 लोकसभा सीटें हैं। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस सिर्फ रायबरेली सीट पर ही जीत हासिल कर पाई थी। अब की बार कांग्रेस ने क्षेत्रीय दलों को तर्जी दी है, जिस राज्य में क्षेत्रीय दल बड़े हैं। उन राज्यों में उनसे कम सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

About Post Author