19 साल बाद बना सावन पर बहुत ही खास संयोग, इस बार सावन पर होंगे 8 सावन सोमवार व्रत

KNEWS DESK-  सावन का पूर्ण महीना शिव जी को समर्पित किया जाता है| हिन्दू पंचाग के मुतबिक, सारे महीनों में से सावन का महिना सबसे खास माना जाता है| भगवान शिव सावन मास में सभी भक्तों की हर मनोकामना पूरी करते हैं| सावन मास का हर सोमवार को  शिवलिंग पर रुद्राभिषेक और जल चढ़ाने से सारे कष्ट दूर हो जाते हैं और जीवन सुखमय हो जाता है लेकिन इस बार का सावन भी बहुत ही खान बताया जा रहा है| चलिए आपको बतातें हैं कि ऐसा क्यों…?

पंचांग के अनुसार, 19 साल बाद  बन रहा है, जिसमें पूरे महीने शिव और माता पार्वती दोनों की असीम कृपा प्राप्त होगी| इस साल सावन 59 दिनों का होगा| चलिए बताते हैं, साल 2023 में सावन कब शुरू होगा, कितने सावन सोमवार होंगे, कितने मंगला गौरी व्रत होंगे और क्या है शुभ संयोग|

4 जुलाई 2023 से सावन माह की शुरुआत होगी और 31 अगस्त 2023 को सावन पूर्णिमा पर यह समाप्त होगा|इस बार पहले मंगला गौरी व्रत से सावन की शुरुआत हो रही है| इस साल सावन में मास बढ़ने के कारण 8 सावन सोमवार व्रत और 9 मंगला गौरी व्रत आएंगे| ख़ास बात यह है कि महादेव और माता पार्वती के आशीर्वाद के लिए भक्तों को 2 महीने का मौका मिलेगा|

सावन सोमवार 2023 सावन अधिकमास का सोमवार 2023
सावन का पहला सोमवार – 10 जुलाई 2023 सावन अधिकमास का पहला सोमवार –  24 जुलाई 2023
सावन का दूसरा सोमवार – 17 जुलाई 2023 सावन अधिकमास का दूसरा सोमवार – 31 जुलाई 2023
सावन का तीसरा सोमवार –  21 अगस्त 2023 सावन अधिकमास का तीसरा सोमवार – 7 अगस्त 2023
सावन का चौथा सोमवार – 28 अगस्त 2023 सावन अधिकमास का चौथा सोमवार – 14 अगस्त 2023

सावन 2023 मंगला गौरी व्रत

सावन मंगला गौरी व्रत 2023 सावन अधिकमास का मंगला गौरी व्रत 2023
सावन का पहला मंगला गौरी व्रत –  4 जुलाई 2023 सावन अधिकमास का पहला मंगला गौरी व्रत – 18 जुलाई 2023
सावन का दूसरा मंगला गौरी व्रत –  11 जुलाई 2023 सावन अधिकमास का दूसरा मंगला गौरी व्रत – 25 जुलाई 2023
सावन का तीसरा मंगला गौरी व्रत – 22 अगस्त 2023 सावन अधिकमास का तीसरा मंगला गौरी व्रत – 1 अगस्त 2023
सावन का चौथा मंगला गौरी व्रत –  29 अगस्त 2023 सावन अधिकमास का चौथा मंगला गौरी व्रत – 8 अगस्त 2023
सावन अधिकमास का पांचवा मंगला गौरी व्रत – 15 अगस्त 2023

About Post Author