घर पर बनाएं पान आइसक्रीम, जानें रेसिपी

KNEWS DESK-  आइसक्रीम सबकी पसंद होती है| बच्चे से लेकर बूढ़े तक आइसक्रीम बेहद शौक से खाते हैं| वैसे तो आपने कई फ्लेवर्स की आइसक्रीम खाई होगी लेकिन आज हम आइसक्रीम का अनोखा फ्लेवर के बारे में आपको बताने वाले हैं| जो बहुत ही स्वादिष्ट और मजेदार है| आज हम आपको बताएंगे पान की आइसक्रीम बनाने की विधि-

पान आइसक्रीम बनाने के लिए सामग्री 

2 कप दूध, 1 कप मलाई, 1 कप चीनी, 10-12 पान के पत्ते, 1/2 चम्मच ग्रीन फूड कलर, 1/2 चम्मच पान मसाला, 1/4 चम्मच गुलकंद, 1/4 चम्मच सौफ पाउडर, बारीक कटे हुए चार बादाम

पान आइसक्रीम बनाने विधि 

सबसे पहले एक बर्तन लें फिर उसमें 2 कप दूध डालें| अब इसे धीमी आंच पर 10-15 मिनट पकने दें, जिससे दूध थोड़ा गाढ़ा हो जाए| इसके बाद दूध को ठंडा होने के लिए रख दें| अब 10-12 पान के पत्तों को धोकर, इनके छोटे-छोटे टुकड़े कर लें| इसके बाद मिक्सर जार में कटे हुए पान के पत्ते, 1 कप चीनी, 1/2 चम्मच पान मसाला, 1/2 चम्मच ग्रीन फुड कलर, 1/4 चम्मच गुलकंद और 1/4 चम्मच सौंफ का पाउडर डालें साथ ही 1 कप मलाई डालें| इन्हें अच्छी तरह से पीस  लें|

 

अब इस मिश्रण में दूध डालकर मिक्सर की मदद से मिक्स कर लें| अब इस मिश्रण को आइसक्रीम बनाने वाले साचे या किसी गहरे और चोकोर बर्तन में डालकर, इसे 4-6 घंटे के लिए फ्रीजर में रख दें|जब यह पूरी तरह से जम जाए तो इसे निकाल लें| अब आपकी स्वादिष्ट पान आइसक्रीम तैयार है| आप इसे सर्व करते समय कटे हुए बादाम से गार्निश कर लें|

About Post Author