रेशमी और चमकदार बालों के लिए घर पर बनाएं नेचुरल हेयर कंडीशनर, एक्सपर्ट ने बताए फायदे

KNEWS DESK- गर्मी और प्रदूषण के कारण बालों की चमक अक्सर कम हो जाती है। बाल रूखे, फ्रिजी और बेजान दिखने लगते हैं। ऐसे में डीप कंडीशनिंग की जरूरत होती है, जो बालों को अंदर से पोषण और नमी दे सके।

सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह के अनुसार, घर पर बने नेचुरल इंग्रेडिएंट्स से तैयार यह हेयर कंडीशनर बालों को रेशम जैसा मुलायम बना सकता है और हेयर फॉल व फ्रिज़ीनेस को कम करने में मदद करता है।

क्यों खास है यह होममेड हेयर कंडीशनर

यह हेयर पैक पूरी तरह केमिकल-फ्री है और किचन में आसानी से मिलने वाली चीजों से बनाया जा सकता है। इसमें मौजूद नैचुरल इंग्रेडिएंट्स बालों को गहराई से पोषण देते हैं और उन्हें मजबूत बनाते हैं।

जरूरी सामग्री

इस डीप कंडीशनिंग हेयर पैक को बनाने के लिए आपको चाहिए—

  • 3 बड़े चम्मच मेथी दाना (रातभर भिगोया हुआ)
  • 2 बड़े चम्मच पके हुए चावल
  • 2 बड़े चम्मच दही या मलाई
  • 3 बड़े चम्मच अलसी का जेल
  • 1 बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल

बनाने की विधि

सबसे पहले अलसी के बीज को थोड़े पानी में उबालें जब तक वह गाढ़ा होकर जेल जैसा न बन जाए। इसके बाद इसे छानकर अलग कर लें।

अब मेथी दाना, पके हुए चावल और दही या मलाई को एक साथ ब्लेंड करें ताकि स्मूद पेस्ट तैयार हो जाए।

इसके बाद तैयार अलसी जेल और एलोवेरा जेल मिलाएं और एक बार फिर हल्का ब्लेंड करें। सभी सामग्री मिलकर एक क्रीमी और स्मूद हेयर पैक तैयार कर देंगी।

कैसे लगाएं हेयर पैक

इस हेयर पैक को बालों की जड़ों से लेकर सिरों तक अच्छे से लगाएं। इसे लगभग 30 से 40 मिनट तक लगा रहने दें और फिर सादे पानी से धो लें।

https://www.instagram.com/reels/DZpHmOaIoYa/

कितनी बार करें इस्तेमाल

बेहतर रिजल्ट के लिए इस हेयर कंडीशनर का इस्तेमाल हफ्ते में एक बार किया जा सकता है, खासकर वीकेंड पर।

एक्सपर्ट के अनुसार, इस हेयर पैक में प्रोटीन, मॉइस्चर और नेचुरल जेल मौजूद होते हैं, जो बालों को फ्रिज़-फ्री बनाते हैं और उन्हें शाइन देते हैं। यह बालों को मजबूत बनाने के साथ-साथ डैंड्रफ जैसी समस्याओं में भी मदद कर सकता है।