डेस्टिनेशन वेडिंग करने की है ख्वाहिश तो कम बजट में पूरा करें अपना सपना, ये हैं चार खूबसूरत जगहें

KNEWS DESK- हर कपल अपनी शादी को यादगार बनाने की कोशिश करता है| इसलिए अब डेस्टिनेशन वेडिंग बहुत ज्यादा ही चल रहा है| इसके अनुसार लोग खूबसूरत या अपनी पसंदीदा जगह पर शादी करते हैं| डेस्टिनेशन वेडिंग का खर्चा भी तगड़ा होता है| ऐसे में कुछ लोग अपनी ये ख्वाहिश नहीं पूरी कर पाते हैं| अगर आपके मन में भी ऐसी ख्वाहिश है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं| क्योंकि आज हम आपको बताएंगे, कुछ ऐसी जगहों के बारे में…जहां आप बेहद कम बजट में डेस्टिनेशन वेडिंग कर पाएंगे|

रानीखेत

हिमाचल की वादियों में बसा रानीखेत अपनी खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध है| यहां आप सादगी से लेकिन एक शानदार डेस्टिनेशन वेडिंग होस्ट कर सकते हैं| यहां वेडिंग के लिए आपको कई खास आप्शन मिल जाएंगे|

शिमला

शिमला में शादी करना भी परफेक्ट डेस्टिनेशन हो सकता है| गर्मियों के समय यहां का मौसम भी सुहावना रहता है| यहां 150 लोगों की मौजूदगी में आप शादी कर सकते हैं| यहां आपको बाकी जगहों के हिसाब से सस्ती दरों में वेडिंग पैकेज मिलते हैं|

 

नैनीताल

नैनीताल बेस्ट डेस्टिनेशंस में से एक है| यह बेहद खूबसूरत जगह है| ऐसे में आसानी से नैनीताल जा सकते हैं| यहां ऐसे कई होटल हैं जहां आप शादी की सारी तैयारियां पहले से कर सकते हैं| अगर आप हमेशा से पहाड़ों में शादी करने की उम्मीद लगाएं हैं, तो नैनीताल में शादी की योजना बनाना एक बेहतर विकल्प है|

मनाली 

गर्मियों में शादी करने के​ लिए मनाली बेस्ट ऑप्शन है| यहां ब्यास नदी के तट पर घाटियों के खूबसूरत नजारे देखे जाते हैं| यहां का ठंडा मौसम आपकी शादी के माहौल को और भी अच्छा बना देगा| साथ ही आपकी शादी काफी सस्ते में निपट जाएगी|

About Post Author