भारतीय हॉकी टीम एशियाई खेलों के लिए चीन रवाना , 24 सितंबर को उज्बेकिस्तान के साथ पहला मुकाबला

KNEWSDESK- भारतीय हॉकी टीम एशियाई खेलों के लिए चीन रवाना हो गई है । चीन के हांगझोई में  23 सितंबर को खेलों की शुरूआत होनी है । भारतीय टीम का मुकाबला उज्बेकिस्तान के साथ 24 सितंबर को होगा ।  हरमन प्रीत सिंह भारतीय हॉकी टीम की कप्तानी करेंगे वहीं हार्दिक उप कप्तानी करेंगे. भारतीय टीम पूल ए में है जिसकी वजह से भारतीय टीम के मुकाबलेंपाकिस्तान ,बांग्लादेश ,उज्बेकिस्तान जापान , सिंगापुर से होंगे ।  दोंनो पूल से शीर्ष  दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी ।

भारतीय हॉकी कप्तान हरमनप्रीत ने कहा कि टीम ने कड़ी तैयारियां की हैं. हाल ही में हमने चेन्नई में एशियाई चैपियंस ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन किया था. हम वही स्तर कायम रखने का प्रयास करेंगे । और आगे उन्होंने कहा कि हमारे पूल में कई प्रतिद्वंदी हैं लेकिन हमें पदक मंच पर पहुंचने की पूरी उम्मीद है ।

भारतीय हॉकी टीम के होने वाले मुकाबले

भारतीय हॉकी टीम 24 सितंबर को उज्बेकिस्तान , 26 सितंबर को सिंगापुर , 28 सितंबर को जापान ,30 सितंबर को पाकिस्तान 2 अक्टूबर को बांग्लादेश के साथ  मुकाबला खेलेंगी

इन खिलाडियों को एशियाई खेलों के लिए चुना गया

पीआर श्रीजेश, कृष्ण पाठक (गोलकीपर), वरुण कुमार, अमित रोहिदास, जर्मनप्रीत सिंह, हरमनप्रीत सिंह, संजय (रक्षक) नीलकांता शर्मा, हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह, विवेक सागर प्रसाद, सुमित और शमशेर सिंह (मध्यपंक्ति), अभिषेक, गुरजंट सिंह, मनदीप सिंह, सुखजीत सिंह और ललित कुमार उपाध्याय।

टीमों को पूल में बांट दिया गया है । 

एक तरफ पूल ए                  दूसरी तरफ पूल बी 

 

भारत                                    दक्षिण कोरिया

पाकिस्तान                            मलेशिया

जापान                                   चीन

बांग्लादेश                              ओमान

सिंगापुर                                 थाईलैंड

उज्बेकिस्तान                        इंडोनेशिया

 

About Post Author