15 मई से होंगी CUET 2024 की परीक्षाएं, जानें एग्जाम के लिए प्रिपरेशन टिप्स

KNEWS DESK – NTA ने कल 2024 में होने वाली बड़ी परीक्षाओं की तारीख रिलीज की है| इसमें CUET UG परीक्षा के आयोजन की जानकारी भी मिली है| कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट 15 मई से 31 मई 2024 के बीच आयोजित किया जाएगा| इस परीक्षा की तैयारी के करने वाले उमीदवारों के लिए आज हम कुछ प्रिपरेशन टिप्स लेकर आये है|

CUET UG एग्जाम

NTA ने कल साल 2024 की बहुत सी बड़ी परीक्षाओं की तारीख रिलीज की है| इस क्रम में CUET UG परीक्षा के आयोजन की जानकारी भी मिली है| नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के मुताबिक CUET UG 2024 का आयोजन 15 से 31 मई 2024 के बीच किया जाएगा| परीक्षा में अभी अच्छा समय बाकी है| इस समय को अगर ठीक से और प्लान करके इस्तेमाल किया जाए तो एग्जाम में बढ़िया स्कोर किया जा सकता है| कुछ जरूरी बैटन का धयन रख कर आप एग्जाम की तैयारी को बेहतर बना सकते हैं|

प्रिपरेशन टिप्स 

एग्जाम की तैयारी शुरू करने से पहले सिलेबस और एग्जाम पैटर्न को बहुत ध्यान से देख लें| ये पहला और सबसे जरूरी स्टेप है| जब तक परीक्षा के बारे में पूरी जानकारी नहीं होगी, तब तक आप अच्छी तैयारी के लिए पहला कदम नहीं बढ़ा सकते| इसके बाद स्टडी प्लान बनाएं और किस सब्जेक्ट में आपकी स्थिति कैसी है उसी हिसाब से हर विषय को समय देते हुए स्ट्रैटजी प्लान करें| अगर परीक्षा पैटर्न को ठीक से समझना हो तो मॉक टेस्ट पेपर देख सकते हैं| इससे आपको अंदाजा लग जाएगा कि किस तरह के सवाल आते हैं और किस विषय को कितना वेटेज दिया जाता है| सैम्पल पेपर चेक करें और उनके हिसाब से ही तैयारी को आगे बढ़ाएं| जिन एरिया में ज्यादा दिक्कत हो उन्हें ज्यादा समय दें और इसी हिसाब से आगे की प्लानिंग करें| सिलेबस देखने के बाद टॉपिक की लिस्ट बनाएं और अपने हिसाब से वीक और स्ट्रॉन्ग टॉपिक तलाश लें| जिस एरिया में परेशानी है उसे कैसे तैयार करना है, एक्सपर्ट की मदद लेनी है या कुछ और करना है इस बारे में तय कर लें| कठिन विषयों को रोज के रोज पढ़ें और ज्यादा समय दें| जो एरिया आते हैं उन्हें भी पढ़ते चलें ताकि एंड में बोझ न बढ़ें| अगले स्टेप में सेलेक्टिव किताबें चुन लें और एंड तक उनसे ही पढ़ें| ज्यादा स्टडी मैटीरियल आपको केवल कंफ्यूज करने का काम करेगा| रोज की पढ़ाई के अलावा कुछ समय दिन का हर रोज सीयूईटी प्रिपरेशन के लिए निकालें और उस समय में केवल प्लान के मुताबिक पढ़ाई करें|

About Post Author