घी का इस्तेमाल सिर्फ स्वाद बढ़ाने के लिए नहीं बल्कि स्किन के लिए भी होता है फायदेमंद

KNEWS DESK-  घी हर किसी के घर में इस्तेमाल किया जाता है| घी को हम कई तरीकों से इस्तेमाल करते हैं| पूजा में और घर के खानों का स्वाद बढ़ाने में इसका प्रयोग किया जाता है| सिर्फ़ इतना ही नहीं ब्यूटिरिक एसिड की उपस्थिति के कारण घी एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भी भरपूर होता है| इसमें विटामिन ए, ई, डी भी होता है| जो त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है| घी में पित्त के संतुलन की शक्ति होती हैं, जो हमारी स्‍किन से जुड़ी बीमारियों से लड़ने की शक्ति प्रदान करता है| घी को हम कई तरह से स्किन पर लगा सकते हैं| चलिए आपको बताते हैं…

♦ फेस मास्‍क

♦ मॉइस्चराइजर♦ कटे पर♦ मरहम

♦ मेकअप हटाने के लिए

♦ सूखी कोहनियों, घुटनों और एड़ियों पर

♦ हल्की जलन के लिए

♦ ब्राइटनिंग और एक्सफोलिएशन के लिए

घी में विटामिन A और फैटी एसिड की उचित मात्रा होती है| इसलिए यह नेचुरल मॉइश्चराइजर के रूप में काम करता है| घी का इस्तेमाल स्‍किन पर नहाने से पहले या बाद में मॉइश्चराइजर की तरह कर सकते हैं|

आंखों के नीचे से डार्क सर्कल्‍स पड़ गए हों| तो उनको को गायब करने के लिए घी का इस्‍तेमाल रात को सोते समय करना चाहिए, तभी आपको इससे राहत मिलेगी|​ घी रूखे-सूखे होंठों के लिए लिप बाम का काम करता है| सर्दी के मौसम में जब होंठ फटने लगें और उन पर पपड़ी जैसी जमने लगे तब उन्‍हें अंदर से नमी प्रदान करने के लिए आप घी का इस्तेमाल कर सकते हैं|बालों को धोने से ठीक पहले इसका इस्तेमाल किया जाता है लेकिन जिन लोगों के बाल काफी रूखे और बेजान हों| वो इसका इस्‍तेमाल बाल धोने के बाद भी कर सकते हैं| यह बाजार के कंडीशनर से ज्‍यादा फायदेमंद होता है|

About Post Author