इन घरेलू नेचुरल तरीकों से पाएं हेयर फॉल से छुटकारा, आजमाएं ये आसान तरीका

KNEWS DESK- इन दिनों बरसात का मौसम चल रह है| सभी लोग बारिश के मजे ले रहे हैं| वहीं कुछ लोग अपने झड़ते बालों से काफी परेशान हैं| साथ ही बरसात के मौसम में बाल रूखे भी हो जाते हैं| ऐसे में आप अपने बालों की इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए कुछ घरलू चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं| चलिए आपको बताते हैं…

केला-पपीता

बाल झड़ने की समस्या को दूर करने में केला और पपीता काफी फायदेमंद है| आप इनका हेयर मास्क बनाकर यूज कर सकते हैं| इसे बनाने के लिए पपीते की एक स्लाइस और आधा केला लेकर इसको अच्छे से मैश कर लें| इसके बाद दोनों चीजों के इस मिक्सचर को बालों में लगाकर आधा घंटा रखें फिर धो लें|

मेथी दान

बालों की मजबूती के लिए आप दो तीन चम्मच मेथी दाना लें और इसमें थोड़ा सा पानी डालकर रात भर के लिए भीगने रख दें| इसके बाद सुबह इसको पीस कर स्मूद पेस्ट बना लें| इस पेस्ट में एक चम्मच दही और अरंडी का तेल मिक्स करें| इसको बालों पर 20 मिनट तक लगाकर रखें, फिर बाल धो लें|

शिकाकाई

शिकाकाई बालों को मजबूत, काला और सिल्की-शाइनी बनाता है| इसके लिए आप दो-तीन चम्मच शिकाकाई पाउडर लें और इसमें एक चम्‍मच दही डालकर इसका पेस्ट बना लें| फिर इससे बालों की पांच मिनट तक सिर की मसाज करें| इसके बाद बाल धो लें|

आंवला-नींब

आंवला और नींबू भी बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है| इसके लिए तीन-चार चम्मच आंवले का पाउडर लें, इसमें थोड़ा पानी मिलाएं और दो चम्मच नींबू का रस डालकर इसका पेस्ट बना लें| फिर इसको बालों पर अच्छे से लगाएं और आधे घंटे के बाद बाल धो लें|

About Post Author