हरियाली तीज में हाथों की शोभा बढ़ाना है? तो जरूर ट्राई करें इन खूबसूरत लेटेस्ट मेहंदी डिजाइनों को

KNEWS DESK- भारत में हर त्यौहार का विशेष महत्व होता है, और हरियाली तीज महिलाओं के लिए एक खास पर्व माना जाता है। इस बार हरियाली तीज 26 जुलाई 2025 को मनाई जाएगी। इस दिन महिलाएं सज-धजकर नये कपड़े पहनती हैं और खासतौर पर हाथों में मेहंदी रचाती हैं, जो इस पर्व का मुख्य आकर्षण होता है।

अगर आप भी इस बार हरियाली तीज पर कुछ नया और खास ट्राई करना चाहती हैं, तो यहां हम आपको कुछ शानदार मेहंदी डिजाइनों के बारे में बता रहे हैं। ये डिज़ाइन्स न सिर्फ दिखने में खूबसूरत हैं बल्कि लगाने में भी आसान हैं और हर उम्र की महिलाओं पर खूब फबती हैं।

 मोरक्कन मेहंदी डिजाइन 

मोरक्कन मेहंदी आजकल काफी ट्रेंड में है। इसमें ज्योमेट्रिक पैटर्न और साफ-सुथरी रेखाएं होती हैं, जो इसे मॉडर्न और यूनिक लुक देती हैं। अगर आप पारंपरिक के साथ-साथ स्टाइलिश दिखना चाहती हैं, तो यह डिजाइन जरूर ट्राई करें।

 अरेबिक मेहंदी डिजाइन 

अरेबिक मेहंदी डिज़ाइन में बोल्ड स्ट्रोक्स और फूल-पत्तियों से बनी बेलें होती हैं जो हाथों और पैरों को बेहद आकर्षक बनाती हैं। इसका खुला पैटर्न इसे और भी खूबसूरत बनाता है। हरियाली तीज पर इसे लगाकर आप सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर सकती हैं।

पारंपरिक मेहंदी डिजाइन 

इस डिज़ाइन में पीपल के पत्ते, दूल्हा-दुल्हन, मंदिर और बारात जैसी पारंपरिक आकृतियां बनाई जाती हैं। यह डिजाइन त्योहार की पवित्रता और परंपरा को दर्शाती है। अगर आप क्लासिक लुक चाहती हैं तो यह सबसे अच्छा विकल्प है।

 फ्लोरल मेहंदी डिजाइन 

 

फूलों और बेलों से बनी यह डिजाइन खासकर उन महिलाओं के लिए है जो कम भराव में ज्यादा खूबसूरती चाहती हैं। कमल, गुलाब और अन्य फूलों की आकृतियां हाथों को एक कोमल और एलिगेंट लुक देती हैं।

 ज्वेलरी स्टाइल मेहंदी डिजाइन 

इस डिजाइन में मेहंदी के जरिए हाथों पर कंगन, अंगूठी, ब्रेसलेट और हथफूल जैसी आकृतियां बनाई जाती हैं। यह डिजाइन युवा लड़कियों के बीच खासा लोकप्रिय है जो पारंपरिक लुक के साथ स्टाइलिश दिखना चाहती हैं बिना भारी गहनों के।

हरियाली तीज पर मेहंदी न सिर्फ सुंदरता बढ़ाती है, बल्कि यह शुभता और परंपरा का भी प्रतीक है। आप इनमें से कोई भी डिज़ाइन चुनकर इस तीज को और भी खास बना सकती हैं। तो इस बार कुछ नया ट्राई कीजिए और अपनी हथेलियों को सजाइए इन खूबसूरत डिजाइनों के साथ।