April Fool Day 2024: 1 अप्रैल को क्यों मनाया जाता है fool’s day, जानें इसका इतिहास

KNEWS DESK- आज 1 अप्रैल है और आज के दिन लोग अप्रैल फूल मनाते हैं| अपने दोस्तों और करीबियों से झूठ बोलते हैं| आज के दिन लोग हंसी मजाक को लेकर काफी एन्जॉय करते हैं| चलिए आपको बताते हैं कि आज के दिन लोग फूल डे क्यों मनाते हैं|

कई लोगों का मानना है कि 16वीं शताब्दी में फ्रांस में अप्रैल फूल की शुरुआत हुई थी| फ्रांस में 1 अप्रैल को नया साल मनाया जाता था| फिर 1582 में फ्रांसीसी राजा चार्ल्स ने नया साल 1 जनवरी को मनाने का निर्णय लिया| कुछ लोगों ने इसे स्वीकार नहीं किया और 1 अप्रैल को ही नया साल मनाते रहे| फिर उन लोगों को अप्रैल फूल कहा जाने लगा था|

April Fools' Day 2024: Unlimited Laughter, Jokes, and Happiness on the Cards

इसके बाद समय बीतता गया और फिर दुनियाभर में अप्रैल फूल मनाया जाने लगा| अब इस दिन को लोग अपने करीबियों और दोस्तों के साथ हंसी मजाक करके, उनसे झूठ बोलकर मनाते हैं| लोग खुशी से इस दिन का आनंद लेते हैं|

भारत में ऐसे हुई अप्रैल फूल की शुरुआत 

19वीं शताब्दी में अंग्रेजों द्वारा भारत में भी 1 अप्रैल को फूल डे मनाने की शुरुआत की गई थी| अपने शासन के चलते अंग्रेज धीरे- धीरे अपनी परम्पराओं को भारत में ला रहे थे, जिनमें अप्रैल फूल भी शामिल था| अब तो इसका चलन भारत में भी काफी हद तक बढ़ गया है|

About Post Author