सोने से पहले चेहरे पर लगाएं ये घरेलू चीजें, स्किन पर आएगा बेहतरीन निखार

KNEWS DESK- सभी महिलाएं अपनी स्किन का बेहद ख्याल रखती हैं और रखें भी क्यों ना, आखिर हर कोई चाहता है कि वो हमेशा खूबसूरत दिखे| लोग अपनी रूखी बेजान स्किन में निखार लाने के लिए तरह-तरह के महंगे प्रोडक्ट्स यूज करते हैं लेकिन आपको महंगे प्रोडक्ट्स यूज करने की जरुरत नहीं है|  आप कुछ घरेलू सामान से ही अपने चेहरे पर निखार ला सकते हैं|

दूध और केसर 

दूध और केसर स्किन के लिए काफी फायदेमंद होते हैं| इसको हमेशा रात में सोते समय ही लगाएं|  हथेली में थोड़ा दूध और उसमें केसर के एक से दो छल्ले डालकर मिक्स करें| फिर इसे चेहरे पर मलें और लगाकर सो जाएं| सुबह उठकर आपको खुद अपने चहरे पर फर्क दिखने लगेगा|

खीरे का रस 

खीरे का रस चेहरे को ताजगी प्रदान करता है| इससे त्वचा पर नमी भी आती है और यह स्किन को मुलायम और कोमल बनाने में काफी काम आता है| डार्क सर्कल से छुटकारा पाने में भी खीरा आपकी मदद कर सकता है| इसे आप रात में सोते समय लगाएं और आधे घंटे के बाद धो लें|

बादाम का तेल 

बादाम का तेल स्किन के स्ट्रेच मार्क्स खत्म करने में मदद करता है| खासकर ड्राई स्किन पर यह तेल कमाल का असर दिखाता है| सर्दी हो या गर्मी या फिर बारिश, रोज सोने से पहले चेहरे पर बादाम के तेल से मसाज करने से स्किन की कई परेशानियां दूर होती हैं|

About Post Author