खस्ता हालत में लहसुन बेचते नजर आए सुनील ग्रोवर , लोग बोले-‘कपिल शर्मा ज्वॉइन कर लो

KNEWS DESK :- कॉमेडियन सुनील ग्रोवर को कौन नहीं जनता हैं| वो एक कॉमेडियनहोने के साथ-साथ शानदार एक्टर भी हैं| सुनील ने कई फिल्मों में काम किया है | साथ ही कपिल शर्मा के ‘द कपिल शर्मा शो’ में डॉ. मशहूर गुलाटी और गुत्थी के कैरेक्टर में काफी पॉपुलैरिटी बटोरी थी| सुनील को गुत्थी के किरदार में काफी प्यार मिला था| हालांकि कपिल के साथ विवाद होने क्ले बाद सुनील ने शो छोड़ दिया था आपको सुनील के वायरल वीडियो के बारे में आपको बताते हैं|

 

 

कॉमेडियन सुनील ग्रोवर

सुनील ग्रोवर शानदार एक्टर होने के साथ ही एक बेहतरीन कॉमेडियन भी हैं| सुनील सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं वो अक्सर अपनी रील्स से फैंस को एंटरटेन भी करते रहते हैं| वहीं कॉमेडियन की एक नई वीडियो ने फैंस को हैरान कर दिया है| सुनील द्वारा शेयर की गई लेटेस्ट वीडियो में वह एक सब्जी मंडी में लहसुन बेचते नजर आ रहे हैं|

लहसुन बेचते नजर आए सुनील ग्रोवर

वायरल वीडियो में सुनील सब्जी मंडी में खस्ता हालत में सब्जी बेचने वाले के गेटअप में नजर आ रहे हैं| उनके सामने लहसुन का ढेर लगा हुआ है और वे लहसुन को तोलते हुए नजर आ रहे हैं| सुनील ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “ हमारी अटरिया.”

https://www.instagram.com/reel/CwaJw-esFTc/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MzRlODBiNWFlZA==

सुनील की वीडियो पर लोग कर रहे मजेदार कमेंट

सुनील ग्रोवर का ये वीडियो काफी वायरल हो रही है और वायरल वीडियो पर फैन्स जमकर मजेदार कमेंट कर रहे हैं| एक यूजर ने लिखा,   भाई लहसुन बेच-बेच कर करोड़पति बनने का इरादा लगता है आपका| वहीं एक अन्य ने लिखा, कपिल शर्मा जॉइन कर लो सब सही हो जायेगा| तो वहीं एक ने लिखा,  मेरी दुकान हड़प ली|

ऐसा पहली बार नहीं है कि सुनील ग्रोवर ने ऐसी वीडियो शेयर की है| इससे पहले कॉमेडियन कभी प्याज तो कभी भुट्टा बेचते नजर आए थे| वहीं सुनील ग्रोवर की दूध बेचते हुए और रिक्शा चलाते हुए भी वीडियो काफी वायरल हुई थी|

सुनील ग्रवोर का वर्कफ्रंट 

सुनील को आखिरी बार फिल्म अलविदा में पंडित जी के रूप में देखा गया था, अब जल्द ही वे शाहरुख खान के साथ अपनी फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं|

About Post Author