गर्मी के वार को करें बेकार……..कच्ची अमिया और पुदीने से बनाएं देशी पन्ना

LIFESTYLE DESK : गर्मी के मौसम में लू से बचने के लिए अगर आप कोई देसी और हेल्‍दी ड्रिंक की तलाश में हैं, तो आपको आम और पुदीने के पन्‍ना का सेवन जरूर करना चाहिए| यह स्‍वाद में तो अच्‍छा ही होता है|इसके साथ ही सेहत से जुड़ी कई समस्‍याओं से भी हमें दूर रखने में हमारी सहायता करता है| जो लोग भरी धूप  में काम करते हैं| या जिन लोगों को इधर – उधर धूप में जाना पड़ता है|उन्‍हें  आम और पुदीने के पन्ना को अपने रोज के रूटीन में शामिल करना चाहिए|यह उनकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होगा|

आम और पुदीने का पन्ना बनाने का तरीका 

पन्ना बनाने की सामग्री

♦1 उबली हुई कच्‍ची अमिया

♦ 5 से 6 पुदीना की पत्तियां

♦ 4 से 5 नींबू का रस

♦  काला नमक –  एक चम्मच

♦  जीरा, चीनी स्‍वादानुसार

 

आम पुदीने का पन्ना बनाने की विधि 

पहले अमिया को उबालें और फिर इसे ठंडा होने दें| ठंडा हो जाने के बाद अमिया की गूदा निकल लें| फिर अच्छी तरह से पीस लें|अब इसमें कुरकुरी पुदीने की पत्तियां, भूना जीरा और काला नमक डालें|अब इस मिश्रण को मिक्‍सी में ब्‍लेंड कर लें|अब इसमें अपने अनुसार ठंडा पानी मिला सकते हैं|पानी मिलाने के बाद नींबू और थोड़ी सी चीनी डालकर अच्छी तरह से मिलाए|आपका स्वादिष्ट और सेहतमंद आम पुदीने का पन्ना तैयार है|

 

♦ आम का पन्ना किस प्रकार हमारे लिए फायदेमंद होता है ?

यह पन्ना आपकी पेट की सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है| यह आपके पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में आपकी मदद करता है| इसके सेवन से कब्‍ज की समस्‍या नहीं होती है| गैस और अपच जैसी समस्‍या भी नहीं होती है|

गर्मियों के दिनों में हमारे शरीर में पानी की कमी होती है| धूप में रहने के कारण हम लू जैसी बीमारी के शिकार हो जाते हैं| ऐसे में आप आम का पन्ना जैसा स्वादिष्ट पेय गर्मी में बिमारियों से लड़ने में हमारी मदद करता है| इसमें मौजूद सोडियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम आदि शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स को संतुलित करने का काम करते हैं|और हमें लू से दूर रखते हैं|

About Post Author